Coronavirus in Uttarakhand : उमा भारती को एम्स अस्पताल से मिली छुट्टी
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती को शनिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार वह अब कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी।
Unlock 5.0: वीकेंड पर मसूरी में लगा जाम तो देहरादून में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, नैनीताल में रेंग रहे वाहन
बता दें कि बुखार की शिकायत पर कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बीते सप्ताह एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक परीक्षण के बाद उनका उपचार किया गया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, लिहाजा पॉलिसी के तहत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें अभी होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत स्टेट अथॉरिटी को भी अवगत करा दिया गया है।
विस अध्यक्ष ने लोगों से की सावधान रहने की अपील
कोरोना संक्रमित होने के बाद घर पर आसोलेट होकर स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद बाहर निकले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते अनेक बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
इसको लेकर शनिवार को ऋषिकेश में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों से कोरोना वायरस से बचने की अपील की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि घरों से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं, हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें। प्रत्येक व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखें।
उन्होंने कहा कि इस गंभीर बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन समझदारी से काम लेना होगा। उन्होंने कहा कि भय का माहौल न बनाएं, प्रत्येक व्यक्ति कोविड-19 की जांच जरूर कराए। इसके लिए एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश एवं तहसील प्रशासन द्वारा निशुल्क जांच की जा रही है।
विस अध्यक्ष से मिले कृषि मंत्री
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शनिवार को देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।