फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 16 new positive case found, total patients 146

Coronavirus in Uttarakhand: गुरुवार को मिले 16 पॉजिटिव, दून में आंकड़ा 50 पार, कुल संक्रमित हुए 146

Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
सार

  • देहरादून में आंकड़ा पहुंचा 50 के पार

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 16 new  positive case found, total patients 146
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में 16 नए संक्रमित मरीज और बुधवार देर रात देहरादून और टिहरी में चार संक्रमित मिलने से आंकड़ा 146 पहुंच गया है।

विज्ञापन


इसी के साथ अकेले देहरादून जनपद में ही आंकड़ा 51 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में 979 सैंपल निगेटिव मिले हैं। पूरे प्रदेश से 887 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को 995 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 979 सैंपल निगेटिव मिले हैं। प्रदेश के सात जिलों में 16 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सात लोगों में कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमण फैला है। जबकि नौ संक्रमित लोग बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौट हैं।
विज्ञापन



अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों में बागेश्वर में चार, उत्तरकाशी व नैनीताल में तीन-तीन, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, देहरादून और अल्मोड़ा में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। बागेश्वर में कोरोना संक्रमित 20 वर्षीय युवक गाजियाबाद, 26 व 24 वर्षीय युवक दिल्ली से आए हैं। जबकि 34 वर्षीय व्यक्ति  पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। उत्तरकाशी में 27, 20 व 32 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभी तक उत्तरकाशी जिले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से एक मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। जबकि एक एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवती और लंढोरा में एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला हाल ही में दिल्ली और युवक महाराष्ट्र से लौटा था। दो केस पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब दोनों के परिवार को क्वारन्टीन कर दिया है।

ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में गुजरात से आए 42 वर्षीय व्यक्ति और काशीपुर में मुंबई से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण पाया गया। नैनीताल जिले में महाराष्ट्र से लौटे 19 वर्षीय युवक के साथ 24 और 60 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण मिला है।

अल्मोड़ा जनपद में 33 वर्षीय संक्रमण युवक की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। देहरादून में निजी पैथोलॉजी लैब में 34 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार देर रात देहरादून में तीन और टिहरी में एक कोरोना संक्रमित मिले थे। इसमें दून में एक महिला और एक युवक मुंबई से लौट थे। जबकि तीसरा संक्रमित एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए 11 मई को भर्ती हुआ था। ये व्यक्ति बिजनौर का रहने वाला है। टिहरी जनपद में मुंबई से लौटे 22 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण मिला है।

जिला वार संक्रमित मामलों का विवरण
जनपद       संक्रमित      ठीक हुए मरीज
देहरादून        51           29
हरिद्वार         10            07
नैनीताल        28           10
यूएसनगर      29           05
टिहरी          06            00
पौड़ी           04            01
अल्मोड़ा      04             01
बागेश्वर      06             00
चमोली       01              00
उत्तरकाशी    07              01
कुल         146             54

रेड जोन से आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन करें : डीजीपी

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने रेड जोन से आने वालों वालों को इंस्टीट्यूट (संस्थागत) क्वारंटीन करने के निर्देश दिए है। बृहस्पतिवार को मुंबई से हरिद्वार आए 1152 प्रवासियों को इंस्टीट्यूट क्वारंटीन किया गया है।

पुलिस महानिदेशक रतूड़ी बृहस्पतिवार को पुलिस कप्तानों, सेनानायकों और परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग कर कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों और लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। डीजी अपराध अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि लॉकडाउन चार के नियमों और निर्देशों का अनुपालन्र विनम्रता और दृढ़ता के साथ कराना है। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। क्वारंटीन उल्लंघन के संबंध में डायल 112 की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा डायल 112 से प्राप्त घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें।

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों को किसी तरह की छूट ना दी जाए। पुलिसकर्मियों को समय-समय पर प्रशिक्षित करने और संक्रमण से बचाव हेतु उन्हें डबल प्रोटेक्शन दिया जाए। डीजी ने कोरोना ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले जनता के एक व्यक्ति को कोरोना वॉरियर्स के रूप में प्रतिदिन सम्मानित करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फेंसिंग में अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना वी विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार, अमित सिन्हा, संजय गुंज्याल, एपी अंशुमान, डीआईजी एसटीएफ रिधिम अग्रवाल, मुख्तार मोहसिन, एसपी रेलवे मंजूनाथ टीसी आदि मौजूद रहे।
 

बिना पास के चोरी-छिपे गांव पहुंचने पर युवक पर मुकदमा

उत्तरकाशी में मुंबई से बिना पास के विकासनगर होते हुए चोरी-छिपे अपने गांव भंकोली पहुंचे युवक के खिलाफ  राजस्व पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ  भी तथ्य छिपाने एवं क्वारंटीन के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीते 13 मई को मुंबई से चला युवक 16 मई को विकासनगर पहुंचा था। यहां रैंडम सैंपलिंग के तहत युवक का सैंपल लिया गया। दो दिन तक विकासनगर में ही रुकने के बाद युवक चोरी-छिपे जनपद की सीमा में प्रवेश कर नौगांव प्रखंड स्थित अपने गांव भंकोली पहुंच गया।

एसडीएम पुरोला मनीष कुमार ने बताया कि गांव में घुसने व तथ्य छिपाकर अन्य लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए युवक के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या के प्रयास के लिए धारा 307ए 210ए 51इए 269ए 270ए 188 एवं आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि युवक के परिवार के पांच सदस्यों के विरुद्ध भी तथ्य छुपाने एवं वारंट इन नियमों का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना जांच में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

 

संस्थागत क्वारंटीन करने पर प्रवासियों का हंगामा

रुड़की में हाईकोर्ट के आदेश पर रुड़की में संस्थागत क्वारंटीन करने पर राजस्थान से आए प्रवासियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
पहुंची उन्हें समझाकर शांत किया। साथ ही आश्वासन दिया कि उन्हें क्वारंटीन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दूसरी ओर, महाराष्ट्र से ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे 504 लोगों को पिरान कलियर के अलग-अलग गेस्ट हाउसों में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में लौटने वाले प्रवासियों को बॉर्डर पर ही रोककर क्वारंटीन करने का काम पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया। दोपहर में राजस्थान से रुड़की पहुंचे 53 लोगों को पुलिस ने रोक लिया और एनआईएच के गेस्ट हाउस ले गई। यहां क्वारंटीन करने पर प्रवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस के जवानों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे घर जाकर होम क्वारंटीन होने की जिद पर अड़ गए और हंगामा कर दिया।

सूचना मिलते ही एसएसआई प्रदीप कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रवासियों को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है। उन्हें यहां क्वारंटीन रहने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए। वहीं, बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद 504 लोगों को अलग-अलग बसों में बैठाकर पिरान कलियर लाया गया। यहां
अलग-अलग गेस्ट हाउसों में सभी को क्वारंटीन किया गया है।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से हरिद्वार ट्रेन से पहुंचे 504 लोग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के के हैं। इनमें उत्तराखंड के चमोली के 112, रुद्रप्रयाग के 294, उत्तरकाशी के 45 और हरिद्वार जिले के आठ लोग हैं। जबकि पश्चिमी यूपी के बिजनौर और सहसपुर के 35 लोग हैं। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

क्वारंटीन सेंटरों के बाहर पुलिस तैनात
क्वारंटीन सेंटरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी प्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई है। साथ ही इन सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अगर किसी में कोई लक्षण मिलता है तो उसे आइसोलेट कर सैंपल जांच को भेजा जाएगा। साथ ही इन सभी लोगों के परिजनों से संपर्क कर क्वारंटीन होने की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed