फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news :two new positive case found, total patients 113

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में बुधवार को मिले 19 संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 130

Thu, 21 May 2020 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 May 2020 11:30 AM IST
सार

  • दो दिन पहले ग्रीन जोन में आए हरिद्वार में 32 दिन बाद आया संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :two new  positive case found, total patients 113
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बुधवार को उत्तराखंड में 19 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। जिसके बाद अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 130 हो गई है। वहीं इनमें से 53 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि बुधवार को 717 सैंपल निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मामलों में टिहरी में पांच, उत्तरकाशी में दो, अल्मोड़ा और हरिद्वार में एक-एक, ऊधमसिंह नगर में चार, नैनीताल जिले में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं रात में टिहरी और देहरादून में चार केस मिले। 
विज्ञापन


उत्तरकाशी में 32 वर्षीय संक्रमित युवक वीरपुर डुंडा का रहने वाला है और कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था। वहीं जिले में मुंबई से लौटे 29 वर्षीय युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी में मिले सभी पांच संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। हरिद्वार जनपद में रुड़की के महानपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से आया था। हाल ही में ग्रीन जोन में शामिल किए गए हरिद्वार जिले में 32 दिन के बाद कोरोना का मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जनपद में रुद्रपुर निवासी 29 वर्षीय युवक, किच्छा निवासी 35 वर्षीय और जसपुर में 21 साल के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये चारों संक्रमित मरीज गुरुग्राम, मुंबई और गुजरात से लौटे थे।

Lockdown 4.0 : देहरादून में आज से खुले सैलून, स्पा और पार्लर, उपकरण करने होंगे सैनिटाइज

अल्मोड़ा के रानीखेत में 19 वर्षीय युवक और नैनीताल जनपद में 29 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। अपर सचिव ने बताया कि प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 126 हो गई है। बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज से एक संक्रमित को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इसे मिलाकर प्रदेश में 53 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 66 संक्रमित मरीजों को इलाज चल रहा है।

कोटद्वार में पिछले 12 दिनों में 2600 प्रवासी हुए होम क्वारंटीन

लॉकडाउन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पास बनाकर कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्र में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। पिछले 12 दिनों से उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर करीब 2600 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।

कोटद्वार के कौडिया चेक पोस्ट पर इन दिनों देश के विभिन्न शहरों से कोटद्वार, भाबर, दुगड्डा ब्लाक, जयहरीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा, द्वारीखाल, यमकेश्वर और बीरोंखाल ब्लाक के प्रवासी अपने गांव को लौट रहे हैं। पिछले 12 दिनों से चेक पोस्ट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कई बार भीड़ अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग बनाने में पुलिस प्रशासन को पसीना बहाना पड़ा।

जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने चेकपोस्ट के नजदीक एक खेत में चार काउंटर लगाकर थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण की व्यवस्था बनाई है। यहां पर अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग लाइन पर लगकर होम क्वारंटीन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

उधर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा, हिमांचल के विभिन्न शहरों से सैकड़ों की तादात में पहुंच रहे प्रवासियों की व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि कौड़िया चेकपोस्ट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निजदीक के एक प्लॉट में व्यवस्था बनाई गई है। होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।

सैलून, स्पा और पार्लर खुल गए

उत्तराखंड में देहरादून सहित अन्य जिलों में बुधवार से सैलून, स्पा और पार्लर खुल गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को लॉकडाउन-4.0 के तहत बुधवार से नई व्यवस्था लागू कर दी है।

उन्होंने बताया कि सैलून, स्पा एवं पार्लर भी खुलेंगे। इन दुकानों में एक व्यक्ति के सुविधा उपयोग के बाद सभी उपकरण सैनिटाइज करने होंगे। दुकान के अंदर एक समय में अधिकतम पांच व्यक्ति (दो स्टॉफ, तीन उपभोक्ता) ही मौजूद रहेंगे।

शहर के बाजार सुबह सात से शाम चार बजे तक ही खुलेंगे। रविवार को डेयरी, फल-सब्जी की दुकान एवं मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

1152 यात्रियों को लेकर श्रमिक एक्सपे्रस बिहार के लिए रवाना

आज देहरादून में 1152 यात्रियों को लेकर श्रमिक एक्सपे्रस बिहार के लिए रवाना हो गई। इससे पहले गोवा से प्रवासियों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 5.30 बजे हरिद्वार पहुंची। ट्रेन से पहुंचे 1282 प्रवासियों को बसों से उनके घर भेज दिया गया।

हरिद्वार के सभी 26 लोगों के सैंपल लेते हुए उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। सभी के नाम पते नोट करते हुए बसों में बैठाकर रवाना किया। 11 बजे तक सभी यात्रियों को 40 बसों में बैठाकर रवाना कर दिया।

रुद्रप्रयाग से कोरोना जांच के लिए 20 और सेंपल भेजे

रुद्रप्रयाग से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए 20 और सैंपल भेजे गए हैं। जिले में अभी 99 सेंपल जांच को भेजे गए हैं, जिसमें 74 निगेटिव आये हैं। मंगलवार को पौड़ी जनपद में गुरुग्राम से लौटे 25 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण मिला। संक्रमित युवक मूल रूप से टिहरी जनपद के कीर्तिनगर विकास खंड का रहने वाला है। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर के डॉक्टर और  अन्य स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन युवक के साथ यात्रा करने वालों को ट्रेस कर रहा है। युवक 27 लोगों के साथ हरिद्वार से कीर्तिनगर पहुंचा था। इसके बाद 15 लोग एक ही बस से गांव भेजे गए थे।

वहीं नैनीताल में पॉजिटिव मिले पांच लोगों के बाद सूखाताल टीआरसी को सील कर दिया गया है। ये लोग टीआरसी में क्वारंटीन किए गए थे। जिस कमरे में ये लोग थे, उसे कई बार सैनिटाइज किया जा चुका है। नैनीताल जेल में कैदियों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed