{"_id":"609e30dd441d7b7c0d295b29","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-tourist-minister-says-there-will-no-shortage-of-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना : प्रदेश में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी - पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना : प्रदेश में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी - पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
Fri, 14 May 2021 01:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 14 May 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए उत्तराखंड के कुुमाऊं मंडल में तीन नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिनमें जल्द ही ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी कीमत में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। प्रदेश सरकार संक्रमित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश भर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश भर में पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। प्रदेश में ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन उत्पादन के संयंत्र लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: शुक्रवार से 18 मई तक रोज तीन घंटे खुलेंगी राशन की दुकानें
उन्होंने बताया कि काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में डीआरडीओ की ओर से मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन क्षमता वाले इस प्लांट का निर्माण नेशनल हेल्थ की देखरेख में किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज रुद्रपुुर में 15 जून तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा
बजाज कंपनी की ओर से खटीमा में 400 लीटर प्रति मिनट और मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में 1000 लिटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना है। खटीमा में इस माह के अंत तक और मेडिकल कॉलेज रुद्रपुुर में 15 जून तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
महाराज ने अपील करते हुए कहा कि बेवजह लोग अपने घर में ऑक्सीजन सिलिंडर न रखे। आवश्यकता पूरी होने के बाद सिलिंडर लौटा दें, जिससे वह सिलिंडर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महामारी में मेडिकल ऑक्सीजन और अति आवश्यक दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।