फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: Not a single containment zone in State after less infection

Corona In Uttarakhand: संक्रमण कम होने से पूरा उत्तराखंड हुआ ‘अनलॉक’, अब एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं

Fri, 29 Jan 2021 02:11 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: Not a single containment zone in State after less infection
कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुआ उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग काबू में आने से उत्तराखंड कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गया है। वर्तमान में प्रदेश के 13 जिलों में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है। अब पूरा प्रदेश ‘अनलॉक’ हो गया है। किसी भी स्थान पर अब लोगों की आवाजाही व अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश में जून-जुलाई से कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के कारण सरकार ने संक्रमण का सामुदायिक फैलाव रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाने शुरू कर दिए थे। जिलाधिकारी को संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री और संपर्क में आने वाले लोगों के आधार पर कंटेनमेंट जोन बनाने का अधिकार दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccination in Uttarakhand : गुरुवार को 4827 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सितंबर को प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या लगभग 500 तक पहुंच गई थी। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों और लोगों की आवाजाही पर रोक थी। संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटती गई। वर्तमान में प्रदेश के किसी भी जिले में कंटेनमेंट जोन नहीं है। 

Trending Videos

कंटेनमेंट जोन घोषित करने की व्यवस्था अभी भी

राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ.अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि प्रदेश में सभी जिले कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं। अब कोई भी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में नहीं है। संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित करने की व्यवस्था अभी भी है। अगर जिला प्रशासन को लगता है कि किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।

प्रदेश में कब कितने कंटेनमेंट जोन
दिन                  कंटेनमेंट जोन
23 जून               104
13 सिंतबर           496
27 सितंबर            481
02 अक्तूबर           374
30 नवंबर              09
31 दिसंबर             19
26 जनवरी             01
27 जनवरी              00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed