फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: More than 1000 covid 19 positive Patient found after three days, 17 patients died

Corona in Uttarakhand: तीन दिन बाद फिर आए 1000 से ज्यादा संक्रमित, 17 मरीजों की मौत

Wed, 23 Sep 2020 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Sep 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: More than 1000 covid 19 positive Patient found after three days, 17 patients died
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में तीन दिन बाद फिर एक हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में 1069 लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 43720 पहुंच गई है। इसमें 31 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 10015 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 318 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 237, हरिद्वार में 127, नैनीताल में 119, चमोली में 58, उत्तरकाशी में 53, पौड़ी में 48, टिहरी में 31, रुद्रप्रयाग में 22, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में 21-21, अल्मोड़ा व चंपावत जिले में सात-सात संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: देहरादून में अब तक 49 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आज 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में आठ, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में तीन, मेडीसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर में एक, एनएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या 529 हो गई है। 

रिकवरी दर 71 प्रतिशत से ज्यादा
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ ही रिकवरी दर भी बढ़ रही है। प्रदेश की रिकवरी दर 71 प्रतिशत अधिक पहुंच गई है। जबकि सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। अब तक सर्वाधित संक्रमण दर 7.11 प्रतिशत हो गई है। 

प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 600 पार 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन का आंकड़ा छह सौ के पार हो गया है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 436 इलाकों को पाबंद किया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नौ जिलों में कुल 608 क्षेत्रों को पाबंद किया गया है। इसमें हरिद्वार जिले में 436, देहरादून जिले में 66, नैनीताल में 30, ऊधमसिंह नगर में 17, उत्तरकाशी में 20, टिहरी में 13, पौड़ी में 13, चंपावत में 9 और रुद्रप्रयाग जिले में एक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि कोरोना संक्रमण को सामुदायिक फैैलाव से रोकने के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध है। इन क्षेत्रों में सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed