फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: Death rate of corona patients in plains districts is 91 percent

Coronavirus in Uttarakhand: मैदानी जिलों में 91 प्रतिशत पहुंची कोरोना मरीजों की मृत्यु दर

Thu, 20 Aug 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Aug 2020 02:00 AM IST
सार

  • नौ पर्वतीय जिलों में मृत्यु दर नौ प्रतिशत, चमोली जिले में एक भी मौत नहीं
  • देहरादून जिले में सबसे अधिक 91 कोरोना मरीजों की मौत

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: Death rate of corona patients in plains districts is 91 percent
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ कोरोना मरीजों के मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की मौत में 91 प्रतिशत मौतें चार मैदानी जिलों में हुई हैं। वहीं, नौ पर्वतीय जिलों में मृत्यु दर नौ प्रतिशत है। चमोली जिले में एक भी मौत नहीं हुई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 91 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अगस्त तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या कुल 12961 हो चुकी है। इसमें 8724 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में नए कोरोना मरीजों के साथ ही मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: 264 नए मरीज मिले, 14 की मौत, संक्रमितों की संख्या 13 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 164 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बीत दो सप्ताह में मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत से बढ़ कर 1.27 प्रतिशत हो गई है। जो राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत की तुलना में 0.64 प्रतिशत से कम है। 

प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 149 मरीजों (91 प्रतिशत) की मौत हुई है। जिसमें देहरादून में 91, नैनीताल में 31, हरिद्वार में 16, ऊधमसिंह नगर में 11 संक्रमित शामिल थे।

मृत्यु दर बढ़ाना गंभीर चुनौती

वहीं, पौड़ी में चार, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, टिहरी जिले में दो-दो, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। चमोली जिले में अभी तक एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई।

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि चार जिलों में कोरोना मरीज बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मृत्यु दर बढ़ाना गंभीर चुनौती है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर बढ़ने से रोकने पर विशेष फोकस है। सभी जिलों को निर्देश दिए कि गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों की वरिष्ठ डॉक्टर निगरानी रखें। यह प्रयास किया जा रहा है कि संक्रमित मरीज की मौत न हो।
- अमित सिंह नेगी, सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed