फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand Latest News Today: Covid 19 infected Patient Details

Coronavirus: उत्तराखंड में रविवार को 173 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 922

Sun, 31 May 2020 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 May 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand Latest News Today: Covid 19 infected Patient Details
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को प्रदेश में 173 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 922 पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 1063 निगेटिव मिले हैं। जबकि 11 जिलों में 173 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 49 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 22 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। 17 दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, एक आढ़ती निरंजनपुर मंडी और पांच संक्रमित मुंबई और चार दिल्ली से आए हैं।
विज्ञापन



नैनीताल जिले में 31 संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है। जबकि हरिद्वार जिले में संक्रमित पाए गए 17 मरीज मुंबई से लौटे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 20 संक्रमित मरीजों में पांच महाराष्ट्र, एक प्रयागराज उत्तर प्रदेश, एक चेन्नई, दो मध्य प्रदेश, दो बिहार, दो बंगलूरू, एक हिमाचल से लौटे हैं और तीन मरीज संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले में 18 संक्रमित मरीजों में 15 मुंबई, दो दिल्ली और एक हापुड़ उत्तर प्रदेश से आया है। पौड़ी जिले में छह संकमित मरीज मिले हैं। इसमें चार दिल्ली और दो मुंबई से लौटे हैं। उत्तरकाशी में सात संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। टिहरी में तीन संक्रमित मरीजों में दो मुंबई से आए हैं। जबकि एक मरीज संपर्क में आया है। चंपावत जिले में तीन हेल्थ वर्कर और एक पुलिस कर्मी संक्रमित पाया गया।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: लंबे समय तक मास्क लगाने से हो सकता है इस बीमारी का खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

चमोली जिले में संक्रमित दो मरीज दिल्ली से आए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में एक संक्रमित मरीज दिल्ली से लौटा है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि शनिवार को 173 कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 922 हो गई है। इसमें 102 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोग संक्रमित

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और स्टाफ के 22 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बेटे, बहुएं और पांच साल के पोते में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि बड़े बेटे का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा जा रहा है।

महाराज के परिवार के सदस्यों समेत उनके आवास में काम करने वाले 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। महाराज और उनका परिवार कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

महाराज की पत्नी अमृता रावत को रविवार सुबह ही एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, इसके बाद दोपहर में महाराज और अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिसके बाद महाराज समेत अन्यों को भी एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया।

नहीं फैला है सामुदायिक संक्रमण

उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण अभी सामुदायिक फैलाव के फेज में नहीं आया है। जितने भी पॉजिटिव केस आए हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग जारी है। ज्यादातर मामले बाहर से लौटे प्रवासियों के संक्रमित होने के आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने जनता से अपील की है कि आने वाले दिनों में और अधिक अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। कहा कि धीरे-धीरे बाजार के खुलने में ढील दे रहे हैं, लेकिन लोगों को दुकानों में भीड़ एकत्रित नहीं होने देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed