{"_id":"5f34bda28ebc3e3cc9752882","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-today-court-to-open-on-17-august-campus-to-be-sanitized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Dehradun: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कई अनुभाग तीन दिन बंद, रोस्टरवार खुलेंगी अन्य कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Dehradun: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कई अनुभाग तीन दिन बंद, रोस्टरवार खुलेंगी अन्य कोर्ट
Thu, 13 Aug 2020 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक न्यायिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संबंधित कोर्ट को तीन दिन के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा न्यायिक अधिकारी के संपर्क में आये सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट कराया गया है। बाकी रोस्टरवार कोर्ट में कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
जिला जज प्रशांत जोशी ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए हैं। बुधवार को ही परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। बुधवार से शुक्रवार तक एहतियातन जिला जज कार्यालय, नजारत, अपर जिला जज पंचम न्यायालय व कार्यालय, प्रशाशनिक कार्यालय कक्ष संख्या तीन, सदर मुंशरीम कार्यालय कक्ष संख्या चार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में नियत जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई 17, 18 व 19 अगस्त को की जाएगी। बुधवार को ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। जबकि, इनके अलावा रोस्टरवार अन्य कोर्ट में कार्य यथावत जारी रहेगा।
विज्ञापन