फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest News Today : Corona broke All Records in Seven days

Coronavirus in Uttarakhand: बीते सात दिन में कोरोना संक्रमण ने प्रदेश में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Tue, 18 Aug 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Aug 2020 01:30 AM IST
सार

  • सबसे अधिक सैंपल जांच, संक्रमित मरीज और रिकवरी बढ़ी
  • 2538 संक्रमित मामले, 1785 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest News Today : Corona broke All Records in Seven days
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बीते सात दिन में कोरोना ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। कोरोना काल के 22वें सप्ताह में सैंपल जांच बढ़ने के साथ संक्रमित मामले और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। सात दिन में 2538 संक्रमित मामले मिले और 1785 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना काल के 154 दिन पूरे हो गए हैं। बीते सप्ताह की तुलना में 22वें सप्ताह में 44904 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 2538 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि 21वें सप्ताह में 31732 सैंपल की जांच और 1955 संक्रमित मामले मिले थे। कोरोना मरीज बढ़ने के साथ ही रिकवरी भी अच्छी रही है।

विज्ञापन

संक्रमितों की मृत्यु दर लगातार बढ़ रही

लेकिन संक्रमितों की मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है। सात दिन के भीतर 34 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 152 पहुंच गया है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का आकलन करने पर कोरोना संक्रमण के साप्ताहिक सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं।

पहली बार सात दिन में 44 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई है। वहीं, अब तक सबसे अधिक संक्रमित मामले और मरीज भी ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed