फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 928 new cases found, records made of patients recovery in a day

Corona in Uttarakhand: 928 नए संक्रमित मिले, एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का बना रिकॉर्ड 

Fri, 25 Sep 2020 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Sep 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 928 new cases found,  records made of patients recovery in a day
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में शुक्रवार को 928 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पहली बार एक दिन में 1488 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार पार हो गया है। इसमें 33642 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के के अनुसार बीते 24 घंटे में 8145 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 7217 सैंपल निगेटिव मिले हैं। आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 203 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 173, ऊधमसिंह नगर में 117, पौड़ी में 107, हरिद्वार में 87, चमोली में 65, अल्मोड़ा में 51, चंपावत में 30, टिहरी में 33,उत्तरकाशी में 24, बागेश्वर में 21, रुद्रप्रयाग में 13, पिथौरागढ़ में चार लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : कोविड 19 केसों में इस जिले की पॉजिटिव दर राष्ट्रीय दर से ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, दून मेडिकल कॉलेज में दो, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में एक, सिनर्जी हॉस्पिटल में तीन, कनिष्क सर्जिकल हॉस्पिटल में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एक, एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में दो, मेडीसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर में दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या 555 हो गई है। 

उत्तराखंड में 17 प्रतिशत गिरी सैंपल जांच

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक कमी आई है। यह सरकार व स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत दे सकती है, लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में सैंपल जांच में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस कारण प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 15 से 19 सितंबर तक 64322 लोगों की जांच की गई। जबकि 20 से 24 सितंबर तक 53486 सैंपलों की जांच हुई है। पहले पांच दिनों की तुलना में 10836 सैंपलों की जांच कम हुई है। सरकारी और निजी पैथोलॉजी लैब में जांच घटी है। सरकारी में 18 प्रतिशत और निजी लैब में 16 प्रतिशत सैंपल जांच में गिरावट आई है।

हालांकि चंपावत, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिले में पहले पांच दिनों की तुलना में जांच बढ़ी है। देहरादून जिले में सैंपल जांच बराबर रही है। टिहरी में 23 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 31 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर में 35 प्रतिशत, बागेश्वर में 36 प्रतिशत, पौड़ी में 43, उत्तरकाशी व चमोली में 44 प्रतिशत, नैनीताल में 47 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 56 प्रतिशत सैंपल जांच में कमी आई है।

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे विशेषज्ञ अनूप नौटियाल का कहना है कि बीत पांच दिनों से प्रदेश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम है। इसकी वजह यह है कि सैंपल जांच में 17 प्रतिशत की कमी आई है। जांच कम होने से संक्रमण नहीं रुकेगा। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 15 हजार सैंपल जांच करने पर फोकस करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed