फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : iIn covid 19 cases, positive case rate of this district is higher than national rate

Coronavirus in Uttarakhand : कोविड 19 केसों में इस जिले की पॉजिटिव दर राष्ट्रीय दर से ज्यादा 

Fri, 25 Sep 2020 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Sep 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : iIn covid 19 cases, positive case rate of this district is higher than national rate
corona sample - फोटो : PTI

कोविड 19 केसों में नैनीताल की पॉजिटिव दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। मृत्यु दर भी राष्ट्रीय दर से अधिक है। 24 घंटों में हो रही कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत केंद्रीय अधिकारियों से लेकर स्थानीय अधिकारियों तक के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना के बीच 530 पर्यटकों ने किया फूलों की घाटी का दीदार, 30 हजार से ज्यादा पहुंचे चारधाम
विज्ञापन


भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव निधिमणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में कोरोना केसों और आगे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कोरोना केसों (पॉजिटिव) के मामले में नैनीताल की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल की पॉजिटिव दर 11 से 13 प्रतिशत के बीच है। नैनीताल जिले में अब तक 52,130 लोगों के सैंपल लिए गए और 5445 पॉजिटिव आए हैं, जबकि 45, 601 निगेटिव हैं। साथ ही मृत्यु दर भी 1.34 प्रतिशत के आसपास है। यह दर भी राष्ट्रीय दर से अधिक है। एक कारण यह भी माना जा रहा है कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के कारण दूसरे जिले के केस नैनीताल के खाते में जुड़ रहे हैं। 

जांच कराने से बच रहे हैं लोग

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। पॉजिटिव दर और मृत्यु दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। इसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
- निधिमणि त्रिपाठी ,संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार 

लोग जांच कराने से बच रहे हैं। अधिक से अधिक जांचें होनी चाहिए। निगेटिव की संख्या अगर अधिक होगी तो पॉजिटिव रेट कम होगा। बुखार, खांसी या जुकाम होने पर लोग घर में ही दवा खा कर चुपचाप बैठ जा रहे हैं। सांस लेने में अगर समस्या होती है तुरंत अस्पताल में भर्ती हो जाए तो ठीक होने की संभावना अधिक रहती है। सैंपलिंग और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ. भागीरथी जोशी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed