फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 874 new Patient Found, number of patients crossed 42 thousand

Corona in Uttarakhand: 24 घंटे में मिले 874 नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 42 हजार पार

Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 874 new Patient Found, number of patients crossed 42 thousand
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में दो दिन से कोरोना संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं, लगातार पिछले तीन दिन से रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार से कम हुई है। सोमवार को 24 घंटे में 874 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 1107 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश कुल संक्रमितों की संख्या 42651 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 10156 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 368 संक्रमित मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 158, नैनीताल में 76, हरिद्वार में 62, उत्तरकाशी में 43, पौड़ी में 42, अल्मोड़ा में 34, टिहरी में 28, चमोली में 23, पिथौरागढ़ में 17, बागेश्वर में 12, रुद्रप्रयाग में 10, चंपावत में एक मरीज कोरोना की चपेट में आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: विधानसभा सत्र पर और गहराया कोरोना का संकट, एक मंत्री और दो विधायक संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, दून मेडिकल कॉलेज में पांच, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में तीन, जिला अस्पताल उत्तरकाशी में एक और एनएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। अब मृतक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 512 हो गई है। 

70 प्रतिशत से अधिक हुई रिकवरी दर
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर बढ़ गई है। अनलॉक-4 में पहली बार रिकवरी दर 70 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। जबकि संक्रमण दर बढ़ कर 7.06 प्रतिशत हो गई है। 

देहरादून में चार नए कंटेनमेंट जोन बनाए

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को चार नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। 

डीएम ने बताया कि नगर निगम देहरादून के इंद्रेश नगर कांवली रोड(पार्षद वाली गली), अपर तुनवाला मौर्य कॉलोनी, 137 दून विहार जाखन और लोअर नत्थनपुर (शांति कुंज काॅलोनी) को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व में कंटेनमेंट जोन बनाए गए आर्य समाज रोड, चंद्रबनी एवं अपर रेलवे कालोनी को 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस के बाद पाबंद से मुक्त कर दिया गया है। 

विधायक कर्णवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव 

करीब दो सप्ताह बाद झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे उन्होंने राहत की सांस ली है। हालांकि, पल्स और शुगर की मात्रा ज्यादा होने के चलते डॉक्टरों ने अभी उन्हें सीधे तौर पर विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं लेने की सलाह दी है। ऐसे में कर्णवाल वर्चुअल ही विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं।

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल समेत उनके परिवार के कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट करीब 15 दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। कुछ दिन बाद विधायक देहरादून शिफ्ट हो गए थे। तीन दिन पहले वे रुड़की स्थित विनय विशाल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। यहां उनकी हालत में काफी हद तक सुधार देखा गया था।

शनिवार को उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। स्वास्थ्य में भी पहले से काफी सुधार है। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा विधानसभा सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने की है।

वहीं, डॉक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि हालात में सुधार के बावजूद विधायक का पल्स रेट और शुगर की मात्रा बढ़ी हुई है। साधारण तौर पर इलाज के दौरान भी शुगर बढ़ जाता है। उन्हें सक्रिय तौर पर काम नहीं करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed