Corona In Uttarakhand: 611 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, मरीजों की संख्या 87 हजार पार
- चार दिन में 40 संक्रमितों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में 611 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं,13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या 87 हजार के पार हो गई है। वर्तमान में 5517 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 16350 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 237 संक्रमित मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा 49 बागेश्वर 06, चमोली में 34, चंपावत में 18, हरिद्वार में 35, नैनीताल में 101, पौड़ी गढ़वाल में 15, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 22, ऊधमसिंहनगर 30 और उत्तरकाशी में 43 नए मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: देहरादून में क्रिसमस और नए साल पर नहीं होंगे सामूहिक कार्यक्रम
प्रदेश में अब तक 1439 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 655 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर अब तक 79341 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य निदेशक भी कोरोना संक्रमित
परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. विनीता साह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेस अस्पताल में टीबी, चेस्ट फिजिशियन रहे उनके पति डॉ. राजेश साह की कुछ दिनों पूर्व की कोरोना से मौत हो चुकी है। बेस अस्पताल के कोविड जांच प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
चार दिन में 40 संक्रमितों की मौत
प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत रोकना सरकार और विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना है। चार दिन के भीतर प्रदेश में 40 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक 1439 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि रिकवरी दर में सुधार आया है। वर्तमान में संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर अब तक संक्रमितों की संख्या 87 हजार से ज्यादा हो चुकी है। इनमें 1439 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। सरकार की ओर से जिलों को मृत्यु दर कम करने और रिकवरी दर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौतें नहीं थम रही हैं।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 811 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद नैनीताल में 197, हरिद्वार में 145, ऊधमसिंह नगर में 106 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, पौड़ी में 55, पिथौरागढ़ में 28, अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 15, चमोली में 14, उत्तरकाशी में 13, टिहरी में 16, रुद्रप्रयाग में 10, चंपावत में आठ मरीजों की मौत हुई है।
दिन कोरोना मरीजों की मौत
19 दिसंबर 09
20 दिसंबर 05
21 दिसंबर 13
22 दिसंबर 13
सेना भर्ती के लिए 2428 ने कराई कोविड जांच, 11 पॉजिटिव
कोटद्वार में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने के लिए मंगलवार को गोपेश्वर के 2428 युवाओं ने कोविड जांच कराई। जिसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 2417 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली में 23, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणबगड़ में 284, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल में 49, सिमली बेस चिकित्सालय में 40, गौचर में 570, गैरसैंण में 50, स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में 748, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में 209 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाट में 455 युवाओं ने कोविड टेस्ट कराया। जिसमें गौचर से पांच, स्टेडियम में चार और गैरसैंण व जोशीमठ में एक-एक युवा की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।