फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: 54 New Infected Found , for Death, active cases reached Less than 1000

Corona In Uttarakhand: 54 नए संक्रमित मिले, चार की मौत, घटकर एक हजार से कम हुए एक्टिव केस

Wed, 03 Feb 2021 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Feb 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: 54 New Infected Found , for Death, active cases reached Less than 1000
coronavirus demo Photo - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में छह महीने बाद सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से कम हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे के भीतर 54 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। सात जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या सौ से कम है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 96281 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 9272 सैंपल निगेटिव आए हैं। 17 जुलाई 2020 को प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 996 दर्ज की गई थी, इसके बाद अब सबसे कम संख्या 997 हुई है। चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सौ से कम है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में देहरादून जिले में 22, नैनीताल में 11, ऊधमसिंह नगर में 11, हरिद्वार में आठ, उत्तरकाशी में एक, चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1655 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं, बुधवार को 95 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 92280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 997 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.84 प्रतिशत हो गई है। जबकि सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.46 प्रतिशत दर्ज की गई।

विधायक मीना गंगोला कोरोना संक्रमित, पति की हालत गंभीर
गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पति गोकुल प्रसाद गंगोला (50) को निजी अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर है।

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि गोकुल प्रसाद गंगोला मधुमेह से ग्रस्त हैं। उनके फेफड़ों में निमोनिया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने बताया कि विधायक मीना गंगोला का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधायक में अभी कोरोना के लक्षण नहीं है। उन्हें बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। 

खत्म हो रहा कोरोना का खौफ, बाजारों में भीड़

शारीरिक दूरी और मास्क को लेकर भले ही सरकार लोगों को लगातार जागरूक कर रही है, लेकिन बाजारों में उमड़ रही भीड़ और सड़कों पर जाम से यही लग रहा है कि अब लोगों के मन से कोरोना का भय निकल चुका है। स्थित यह है कि बाजारों में भीड़ के बीच न तो लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सड़कों पर शारीरिक दूरी का पालन। लोगों की इसी लापरवाही से एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। 

कोरोना के प्रति लोगों की सजगता को लेकर जब बाजारों और सड़कों का जायजा लिया गया तो यही तस्वीर नजर आई। कुछ समय पहले तक जहां सड़कों पर कम ही लोग नजर आते थे, वहीं अब भीड़ और जाम देखने को मिल रहा है।

सहारपुर चौक से प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक हो या चकराता रोड, कांवली रोड हो या हरिद्वार रोड हर जगह भीड़ और जाम देखने को मिल रहा है। यही हालात बाजारों के हैं। यहां भी न तो व्यापारी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही आम लोग। आढ़त बाजार, पलटन बाजार, हनुमान चौक, इंदिरा मार्केट हर जगह दुकानों में बिना मास्क लगाए लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed