फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 48 new infected Found, fourth batch of vaccine reached Uttarakhand

Corona In Uttarakhand: 48 नए संक्रमित मिले, उत्तराखंड पहुंची वैक्सीन की चौथी खेप

Thu, 11 Feb 2021 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 48 new infected Found, fourth batch of vaccine reached Uttarakhand
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जबकि 48 और लोग संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 96673 हो गई है। वहीं, 77 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 669 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज 10255 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। देहरादून में 17, हरिद्वार में सात, नैनीताल में 14,  अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में एक-एक, चमोली और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन और टिहरी में दो संक्रमित मामले मिले हैं। बागेश्वर, चंपावत , पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 92950 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर पहली बार 96.15 प्रतिशत हो गई है।

उत्तराखंड को मिली कोविड वैक्सीन की चौथी खेप

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तराखंड को कोविड वैकसीन की चौथी खेप मिल गई है। केंद्र सरकार ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक लाख 93 हजार 500 कोविशील्ड वैक्सीन विशेष विमान से उत्तराखंड को भेजी हैं। ये वैक्सीन को फ्रंट लाइन वर्करों को लगाई जाएंगी। 

बृहस्पतिवार को पुणे से विशेष विमान से कोविशील्ड वैक्सीन की खेप दोपहर 2.45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां पर सड़क मार्ग के जरिये वैक्सीनेशन वेन से वैक्सीन को राज्य वैक्सीन स्टोर चंदर नगर पहुंचा गया। केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार उत्तरकाशी जिले को छोड़ कर बाकी सभी 12 जिलों के लिए वैक्सीन भेज दी गई है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि केंद्र से मिली वैक्सीन को फ्रंट लाइन वर्करों को दी जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन लगवाने से छूट गए हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि 10 फरवरी तक केंद्र के कोविन पोर्टल पर 181205 हेल्थ वर्करों व फ्रंट लाइन वर्करों का पंजीकरण किया गया है।

हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या के अनुसार प्रदेश को 398651 वैक्सीन डोज उपयोग में लाई जाएगी। प्रत्येक हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी। इसके आधार पर प्रदेश में पर्याप्त वैक्सीन पहुंच गई है। 

17 फरवरी तक हो सकेगा फ्रंट लाइन वर्करों का पंजीकरण 

कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र के कोविन पोर्टल पर राजस्व, पंचायतीराज विभाग के फ्रंट लाइन वर्करों का पंजीकरण किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने फ्रंट लाइन वर्करों के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई है। 

19 मार्च से लगेगी वैक्सी की दूसरी डोज 
प्रदेश में जिन हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। उन्हें दूसरी डोज 19 मार्च से शुरू की जाएगी। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार 28 दिन के बाद अनिवार्य रूप से वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी जरूरी है। इसके बाद ही सरकारी में एंटी बॉडी विकसित होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed