फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 301 new infected Found, eight Death, number of patients crossed 92 thousand

Corona In Uttarakhand: 301 नए संक्रमित मिले, आठ की मौत, मरीजों की संख्या 92 हजार पार

Mon, 04 Jan 2021 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Jan 2021 08:16 PM IST
सार

  • संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज डिस्चार्ज, सक्रिय मरीज चार हजार से कम

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 301 new infected Found, eight Death, number of patients crossed 92 thousand
coronavirus demo Photo - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आई है, लेकिन मरीजों की मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटे में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि 301 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार पार कर गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या चार हजार से कम हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 13155 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 12854 सैंपल निगेटिव पाए गए। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 125 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 74, हरिद्वार में 23, ऊधमसिंह नगर में 20, चंपावत में 17, उत्तरकाशी में नौ, पौड़ी में सात, पिथौरागढ़ में सात, अल्मोड़ा में सात, रुद्रप्रयाग में छह, चमोली में चार, टिहरी जिले में दो संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद दिया जाएगा प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के भीतर मृतकों में दून मेडिकल कॉलेज में दो, एम्स ऋषिकेश में एक, हिमालयन हाॅस्पिटल में एक, श्री महंत इन्दिरेश हाॅस्पिटल में एक, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

प्रदेश में अब तक 1535 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 695 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 85400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर पहली बार 93 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। 

भाजपा सांसद अजय भट्ट को एम्स से छुट्टी 

भाजपा के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से डिस्चार्ज हो गए। वे कोरोना की चपेट में आने के बाद से एम्स में भर्ती थे। नई दिल्ली एम्स प्रशासन ने बताया कि सांसद अजय भट्ट अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एम्स से छुट्टी के बाद सांसद भट्ट ने सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया, समस्त टीम का धन्यवाद किया।

नए साल में काबू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण

नए साल में कोरोना संक्रमण काबू में आया है। पहले जहां एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे थे। वहीं, अब चार दिन में 1192 संक्रमित मामले सामने आए हैं। कोरोना से जंग में सकारात्मक नतीजों से सरकार व स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। कोरोना मरीजों की मृत्यु दर को कम करने की चुनौती बढ़ रही है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन औसतन 13 से 15 हजार सैंपलों की जांच हो रही है। पहले की तुलना में सैंपलिंग बढ़ी है और संक्रमित मामले कम हुए हैं। सितंबर व अक्तूबर में पहले एक दिन में एक हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन नए साल में कोरोना संक्रमण काबू में आया है।

चार दिन के भीतर 1192 संक्रमित मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। एक सप्ताह पहले प्रदेश में मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत थी। जो बढ़ कर 1.67 प्रतिशत हो गई है।

पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति
तिथि              संक्रमित    ठीक हुए   मौत
एक जनवरी       361         492          06
दो जनवरी        263          463          07
तीन जनवरी      267         244           05
चार जनवरी      301          695          08

बनबसा में एसओ और कई पुलिसकर्मी संक्रमित

बनबसा के एसओ और कई पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पंचेश्वर कोतवाली में हुई कोरोना की एंटीजन जांच में पुलिस विभाग के एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है। 

फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने बताया कि टीम ने सोमवार को पंचेश्वर कोतवाली परिसर में कोरोना की एंटीजन जांच की। इसमें पुलिस कर्मी सहित चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि कोरोना की पहचान के लिए लगातार एंटीजन जांच कर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लैब भेजे जा रहे हैं।

वहीं ऊधमसिंह नगर से सटे चंपावत जिले के बनबसा के थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें थानेदार धर्मवीर सोलंकी, एसआई गोविंद सिंह, सिपाही मंजीत, परमजीत शामिल हैं। डॉ. मो. उमर ने बताया कि सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed