फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 254 new infected found in 24 hours, nine patients died

Coronavirus In Uttarakhand: 24 घंटे में 254 नए संक्रमित मिले, नौ मरीजों की मौत 

Wed, 06 Jan 2021 12:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 254 new infected found in 24 hours, nine patients died
कोरोनावायरस(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 254 नए संक्रमित मिले हैं। वही, बीते 24 घंटे में नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 92366 हो गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 3717 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 12356 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 90 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 76, हरिद्वार में 17, ऊधमसिंह नगर में 12, चंपावत में सात, उत्तरकाशी में 10, पिथौरागढ़ में 12, अल्मोड़ा में 10, रुद्रप्रयाग में दो, चमोली में चार, टिहरी जिले में 13, बागेश्वर में एक संक्रमित मिला है। पौड़ी जिले में मंगलवार को एक भी मरीज नहीं मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना से जंग लड़ने के बाद काम पर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नौ मृतकों में से एम्स ऋषिकेश में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में दो, सिनर्जी हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। इन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 1544 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि मंगलवार को 483 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 85883 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 93.98% प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। 

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुरू की कोविड-19 अकादमी

कोविड-19 के उपचार और संक्रमण की रोकथाम से सीधे वास्ता रखने वालों को अब प्रदेेश में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्फेयर इंडिया के साथ मिलकर सचिवालय परिसर में कोविड-19 अकादमी की प्रदेश में शुरुआत की। 

सचिव आपदा एसए मुरुगेशन ने वर्चुअल माध्यम से अकादमी की शुरुआत की। सचिव ने बताया कि यह अकादमी एनएसएस, एनसीसी, सिविल सोसायटी, आंगनबाड़ी, पंचायत सहित अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स के क्षमता विकास के लिए काम करेगी। अकादमी में संबंधित विभागों के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद श्रीवास्तव, स्फेयर इंडिया की राज्य समन्वयक कुसुम घिल्डियाल, वंदना चौहान आदि ने बताया कि अभी तक 13 से अधिक राज्यो में कोविड अकादमी के कार्यक्रम जारी हैं। स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव रविंद्र काला, डॉ. अनिल जग्गी आदि ने जानकारी दी। 

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव हरीश शर्मा ने बताया कि राज्य में 19 शाखाओं और 20 हजार समाजसेवी इस कोविड संक्रमण से बचाव के लिए काम कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 500 साबुन, 800 मास्क वितरित किए। कार्यक्रम में डॉ. पीडी माथुर, मेजर राहुल जुगरान यूएनडीपी से रंजन वोरा, आईएजीके सदस्य सुधीर भट्ट, रश्मि पैन्यूली, डॉ. अनिल वर्मा, हेमा, द्वारिका सेमवाल, जेपी मैठाणी, बीएस रावत आदि शामिल हुए। 

कोरोना टीकाकरण के लिए बदला नियम

कोरोना टीकाकरण के लिए नियम बदल दिया गया है। पहले पंजीकरण किया जाएगा और फिर टीका लगेगा। टीकाकरण का पूर्वाभ्यास अब शनिवार के बजाय शुक्रवार (आठ जनवरी) को दस स्थानों पर होगा।

बता दें कि सामान्य टीके पहले लगा दिए जाते हैं और फिर पंजीकरण किया जाता है। मगर कोविड 19 के टीके लिए नियम बदला गया है। टीका लगाने से पहले ही पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीका लगाया जाएगा। खास बात यह होगी कि जिसे टीका लगेगा, उसके मोबाइल पर भी पूरी जानकारी रहेगी। साथ ही कोविन एप के माध्यम से एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

टीका लगवाने वाला व्यक्ति यात्रा के दौरान उस प्रमाणपत्र को जरूरत पड़ने पर दिखा सकता है। इधर, दौलतपुर, लालकुआं और महिला अस्पताल समेत दस स्थानों पर आठ जनवरी को कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होगा। टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए कमरें भी आरक्षित कर दिए हैं।

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी ने कहा कि पूर्वाभ्यास को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। सामान्य बीमारियों से रोकथाम के लिए पहले टीका लगाया जाता है और बाद में रजिस्ट्रेशन होता है। कोरोना टीकाकरण में इसके विपरीत काम हो रहा है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां बांट दी हैं। जिले के पर्वतीय क्षेत्र में भी एक टीकाकरण केंद्र बनेगा। 

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि दौलतपुर, लालकुआं और महिला अस्पताल को पहले से ही चयनित किया गया है। इसके अलावा सुशीला तिवारी अस्पताल, एक निजी अस्पताल, गरमपानी, नैनीताल, रामनगर और कुछ अन्य सीएचसी एवं पीएचसी में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होगा। बुधवार को पूर्वाभ्यास के लिए स्थानों का चयन हो जाएगा।

हरिद्वार में मुख्य शिक्षाधिकारी कोरोना पॉजिटिव

हरिद्वार में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी हनुमंत प्रसाद विश्वकर्मा ने कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की तैयारी कर रहा है। जांच शुरू होने तक सभी कर्मचारियों को होम आईसोलेट होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं भी होम आईसोलेट हो गए हैं। 

जिले में मंगलवार को 24 नए कोरोना संक्रमित मिले। हरिद्वार शहर में सबसे अधिक 12, बहादराबाद छह, लक्सर में तीन और रुड़की में दो लोग संक्रमित पाए गए। वहीं दूसरे राज्य के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि जिले में मौजूदा समय में 129 कोरोना एक्टिव केस हैं।

इनमें से 34 संक्रमित कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 95 संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। सीएमओ ने बताया कि 16 लोगों को स्वस्थ होने के बाद कोविड केयर सेंटर और होम आईसोलेशन से अवमुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 2472 लोगों के स्वैब सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। 1014 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed