फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : corona positive chief minister completes isolation period and back to work from today

Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना से जंग लड़ने के बाद काम पर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Tue, 05 Jan 2021 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Jan 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : corona positive chief minister completes isolation period and back to work from today
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA

कोरोना से जंग लड़ने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काम पर लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार से अपना कामकाज शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमति होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा कर लिया है। जिसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली स्थित आवास में फाइलों के निस्तारण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में फरवरी के पहले सप्ताह से सभी छात्र-छात्राओं के लिए खुलेंगे कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बेटी को भी स्वस्थ होने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री और उनका परिवार पूरी तरह से स्वस्थ है और जल्द वे देहरादून लौट आएंगे।

18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हो गए थे

शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री और उनका परिवार पूरी तरह से स्वस्थ है और दो दिन बाद वे देहरादून लौट आएंगे। मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और उनकी बड़ी पुत्री 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद वह सेल्फ आइसोलेशन में रहे।

27 दिसंबर को हल्का बुखार होने के बाद वह दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए। यहां से वह चिकित्सकों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हो गए। वहां उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ।

स्वस्थ होने के बाद उन्हें एम्स छुट्टी दे दी गई थी। सोमवार को उनकी पत्नी और बेटी भी एम्स से छुट्टी दे दी गई। एम्स से छुट्टी के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली आवास पर आइसोलेशन में रहे। मंगलवार से उन्होंने सरकारी कामकाज शुरू कर दिया।

कौशिक और धनसिंह ने ली कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने के बाद कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक और प्रोटोकॉल राज्यमंत्री डॉ.धनसिंह रावत नई दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed