फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 116 new infected Found , two death, number of patients crossed 95 thousand

Corona In Uttarakhand: 116 नए संक्रमित मिले, दो की मौत, मरीजों की संख्या 95 हजार पार

Tue, 19 Jan 2021 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jan 2021 11:40 PM IST
सार

  • संक्रमितों की तुलना में दोगुने मरीज हुए ठीक, सक्रिय मरीज दो हजार से कम
  • कोरोना संक्रमित पुलिस अधिकारी राजीव मोहन का निधन
  • उत्तराखंड को मिली 92500 और कोविशील्ड वैक्सीन 

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 116 new infected Found , two death, number of patients crossed 95 thousand
coronavirus demo Photo - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के साथ ही मरीजों की मौत के मामले भी थमने लगे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 116 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही मंगलवार को संक्रमितों की तुलना में दोगुने मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 95 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी दो हजार से कम रह गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 10397 सैंपल निगेटिव पाए गए। देहरादून जिले में 55, नैनीताल में 28, अल्मोड़ा में 11, उत्तरकाशी में आठ, हरिद्वार में सात, पिथौरागढ़ में चार, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccination: सावधान! कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के लिए आया लिंक कहीं आपका बैंक खाता न कर दे खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है जिसमें से सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में 1619 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं, मंगलवार को 251 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 90133 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 95039 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिससे रिकवरी दर 94.84 प्रतिशत हो गई है।

तीसरे दिन 1882 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के तीसरे दिन 1882 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन की तुलना में टीका लगवाने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है। तीन दिन में कुल लक्ष्य का 5.43 प्रतिशत कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 20 जनवरी को प्रदेश में टीकाकरण नहीं किया जाएगा। 

बुधवार को पहुंचेगी 92500 कोविशील्ड वैक्सीन 
केंद्र सरकार बुधवार को जो 92500 कोविशील्ड वैक्सीन भेज रही है, उसमें से सबसे ज्यादा 22500 वैक्सीन देहरादून जिले को मिलेंगी। इनमें 84560 वैक्सीन कोविड के बीच काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। 2330 वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों और 3100 वैक्सीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा को मिलेगी।

कोरोना संक्रमित पुलिस अधिकारी राजीव मोहन का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल में नियुक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) राजीव मोहन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राजीव मोहन कोरोना से संक्रमित थे और उनका दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed