फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: 110 new infected, three patients died

Corona In Uttarakhand: कम हुई कोरोना की रफ्तार, 110 नए संक्रमित मिले, तीन मरीजों की हुई मौत

Fri, 22 Jan 2021 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: 110 new infected, three patients died
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। प्रदेश में बीते 24 घंट में 110 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, तीन मरीजों की मौत हुई है। जबकि संक्रमितों से ज्यादा 183 मरीज ठीक हुए। संक्रमितों की संख्या 95464 पहुंच गई है। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून में सबसे अधिक 54 संक्रमित मिले। अल्मोड़ा, पौड़ी और उत्तरकाशी में आज कोई संक्रमित नहीं मिला। नैनीताल में 29,  हरिद्वार में 13, रुद्रप्रयाग में तीन, चंपावत और पिथौरागढ़ में दो-दो, चमोली, बागेश्वर व टिहरी में एक-एक और ऊधमसिंह नगर में चार कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन

आज प्रदेश में तीन संक्रमितों की मौत हुई जिसमें एक दून मेडिकल कॉलेज में और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों ने दम तोड़ा। अब तक प्रदेश में 1629 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 90730 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज 2308 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगी वैक्सीन

प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 2308 स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पांच दिनों में 10514 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 34 बूथों में हुआ कोरोना टीकाकरण पूरी तरह से सफल रहा। प्रदेश में पहले चरण का टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू हुआ था। शुक्रवार को टीकाकरण का पांचवा दिन था।

किस जिले कितनों को लगी वैक्सीन
अल्मोड़ा-118, बागेश्वर 96, चमोली 183,  चंपावत 165, देहरादून 440, हरिद्वार 190, नैनीताल 230, पौड़ी 125, पिथौरागढ़ 100, रुद्रप्रयाग 155, टिहरी 143, यूएसनगर 241, उत्तरकाशी 122।

कोरोना जांच की दरें घटी

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार ने आरटीपीसीआर और रेपिड एंटीजन जांच की दरें घटा दी हैं। निजी पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं में आरटीपीसीआर की जांच 500 रुपये और रेपिड एंटीजन की जांच 427 रुपये में होगी। 

कोविड जांच के लिए प्रदेश सरकार ने दूसरी बार दरें घटाई हैं। आरटीपीसीआर सैंपल की जांच दर अब तक 900 रुपये थी, जिसे घटाकर 500 रुपये प्रति सैंपल कर दिया गया है। वहीं, रेपिड एंटीजन सैंपल की जांच दर 719 रुपये प्रति सैंपल थी, जिसे घटाकर 427 रुपये कर दिया गया है।

नई दरों के अनुसार सरकारी व निजी अस्पतालों से भेजे जाने वाले सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच 400 रुपये प्रति सैंपल में की जाएगी। जबकि निजी प्रयोगशालाओं की ओर से स्वयं एकत्रित किए जाने वाले सैंपल की जांच 500 रुपये में की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed