फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : these are the corona cheap generic medicine

उत्तराखंड : कोरोना की सस्ती जेनेरिक दवाएं भी हैं उपलब्ध, देहरादून में हैं 40 से अधिक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

Thu, 13 May 2021 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 May 2021 02:20 PM IST
सार

ब्रांडेंड कंपनियों की यही दवाएं पांच गुना ज्यादा कीमत पर बेची जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जेनेरिक दवाएं उतनी ही कारगर हैं जितनी ब्रांडेड दवाएं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : these are the corona cheap generic medicine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना के इलाज में काम आ रहीं दवाएं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इन केंद्रों पर मात्र 106 रुपये में कोरोना किट उपलब्ध है। जबकि, ब्रांडेंड कंपनियों की यही दवाएं पांच गुना ज्यादा कीमत पर बेची जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जेनेरिक दवाएं उतनी ही कारगर हैं जितनी ब्रांडेड दवाएं।

विज्ञापन


ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
विज्ञापन


राजधानी में 90 फीसदी मरीज घर में ही आइसोलेट होकर इलाज करा रहे हैं। महज 10 फीसदी गंभीर मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है। घर में आइसोलेट मरीजों को सरकार की ओर से कोरोना किट मुहैया कराई जाती है। हालांकि, पिछले दिनों तमाम मरीजों को यह किट उपलब्ध नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार

ऐसे मरीजों को खुद ही जरूरी दवाएं खरीदनी पड़ी। लेकिन, लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि यह दवाएं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों में सिर्फ 106 रुपये में उपलब्ध हैं। जबकि यदि ब्रांडेड कंपनियों की दवाइयां ली जाएं तो मरीजों को 480 रुपये देने पड़ रहे हैं।

दवाओं के दाम 

दवा            -         मात्रा       -    ब्रांडेड (दाम रुपये में)  - जेनेरिक (दाम रुपये में)
आइवरमेकटिन     छह गोली             224                 30
अजिथ्रोमायसिन     पांच गोली         118                 45
पैरासिटामोल          दस गोली         13                     8
विटामिन सी         15 गोली         29                     15
जिंक कैप्सूल         15 गोली         105                 8

राजधानी में 40 जन औषधि केंद्र 

राजधानी में जेनेरिक दवाओं की कोई कमी नहीं है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में 40 से अधिक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहीं ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं बेचने वाले तमाम मेडिकल स्टोर संचालक भी जेनेरिक दवाएं बेचते हैं।

ब्रांडेड जैसे ही कारगर हैं जेनेरिक दवाएं

चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो जेनेरिक दवाएं भी ब्रांडेड दवाओं की तरह कारगर हैं। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत का कहना है कि जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं में कोई अंतर नहीं है। यही बात वरिष्ठ पल्मनोलॉजिस्ट डॉ. अंकित अग्रवाल ने भी कही।

जेनेरिक दवाओं की बढ़ रही मांग

प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र संचालक मुकुल अग्रवाल का कहना है कि कोरोना फैलने के साथ ही जेनेरिक दवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में दवाएं लेने आ रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों की ओर से कोरोना मरीजों के लिए कोरोना किट तैयार कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed