फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: sample Testing increased, backlog reached more than 9700

Coronavirus in Uttarakhand: सैंपल जांच बढ़ी तो 9700 से अधिक पहुंचा बैकलॉग का ग्राफ

Tue, 11 Aug 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Aug 2020 01:00 AM IST
सार

  • जांच के लिए कोविड सैंपल की 9700 से अधिक वेटिंग
  • हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ जिले में सबसे ज्यादा सैंपल का बैकलॉग

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: sample Testing increased, backlog reached more than 9700
corona in world - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सरकार की तमाम कोशिश के बावजूद उत्तराखंड में सैंपलिंग तो बढ़ी है लेकिन, जांच के लिए भेजे गए सैंपल का बैकलॉग भी बढ़ रहा है। हरिद्वार, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले में सबसे ज्यादा सैंपल का बैकलॉग है। 

विज्ञापन


प्रदेश में 15 मार्च से अब तक 1.95 लाख सैंपल की जांच की गई है। सैंपलिंग बढ़ने से कोरोना के मरीजों की तादाद भी बढ़ी है। पहले की तुलना में प्रदेश में जांच लैब बढ़ने से अब रोजाना चार हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी सैंपल की वेटिंग बढ़ती जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में पांच सरकारी और पांच निजी पैथोलॉजी लैब में कोविड सैंपल की जांच की सुविधा है। इसके अलावा सरकार ने सभी जिलों को सैंपल जांच के लिए ट्रू नेट मशीनें दी हैं। जिससे संदिग्ध मरीज में कोरोना संक्रमण का शीघ्र पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: होम आइसोलेशन में रह सकेंगे संक्रमित, लेकिन इन नियमों का पालन करना होगा जरूरी

हरिद्वार जिले में 1621, पौड़ी में 1249, पिथौरागढ़ में 1258, उत्तरकाशी में 834, अल्मोड़ा में 1057 और बागेश्वर, चमोली, चंपावत जिले में सैंपल की वेटिंग पांच सौ से अधिक है।  स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी का कहना है कि सभी जिलों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहले की तुलना में सैंपल जांच काफी बढ़ी है। प्रतिदिन औसतन पांच हजार से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आ रही है। 

चार दिनों में कोविड सैंपल जांच की स्थिति

तारीख      भेजे गए सैंपल      सैंपल रिपोर्ट     वेटिंग सैंपल
6 अगस्त        3932                  3944             9091
7 अगस्त        5279                  7408             9498
8 अगस्त        4743                  6206             9275
9 अगस्त        4062                  3283              9744

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed