फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : sabji mandi will not open in dehradun maldevta

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून के मालदेवता में नहीं लगेगी उप मंडी, स्थानीय विरोध को देखते हुए लगी रोक

Tue, 09 Jun 2020 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Jun 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : sabji mandi will not open in dehradun maldevta
- फोटो : File Photo

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में फिलहाल फल-सब्जी की उप मंडी नहीं लगेगी। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने इस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट दूर होने के बाद मालदेवता में उप मंडी लगाई जाए हो।

विज्ञापन


सोमवार सुबह भी मालदेवता क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने मंडी लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान यहां मंडी लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। बड़ी संख्या में आढ़ती, उनके कर्मचारी और मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कई अन्य लोग ऐसे हो सकते हैं, जिनकी जांच नहीं हुई और वो लोग फल-सब्जी के कारोबार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इनसे पूरे क्षेत्र में संक्रमण हो सकता है। इस पर मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अधिकारियों को फिलहाल वहां मंडी न लगाने के निर्देश दिए।

मुनाफाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर की सभी मंडियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ग्राहक बनकर दुकानों में जाएं और कीमतों का पता करें। सब्जियों की कमी का बहाना बनाकर मुनाफाखोरी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सब्जियां पर्याप्त, फलों की होने लगी कमी

निरंजनपुर मंडी बंद होने और बाहरी राज्यों की फल-सब्जियों पर रोक का असर बाजार पर दिखने लगा है। बाजार में कई फलों की कमी भी होने लगी है। हालांकि सब्जियों की सप्लाई लोकल से हो रही है, जिससे रिटेल बाजार में सब्जियों की कोई दिक्कत नहीं है।

राजधानी के रिटेल बाजार में लौकी, करेला, भिंडी, शिमला मिर्च, कद्दू, तोरी, बैंगन, मटर की सप्लाई स्थानीय किसान कर रहे हैं। रायपुर, मालदेवता और उत्तरकाशी से लगे इलाकों से किसान सब्जियां ला रहे हैं। इसके अलावा सोमवार को विकासनगर और हिमाचल मंडी से भी सब्जियां मंगाई गई। रुड़की, भगवानपुर और ऋषिकेश मंडी से सब्जियां लाई जा रही हैं।

हालांकि फलों की सप्लाई पर असर पड़ा है। ज्यादातर फल बाहरी राज्यों से आ रहे हैं इसलिए फिलहाल उनकी सप्लाई रोक दी गई है। बुरहानपुर (एमपी) से पपीता, आंध्रा से आम, सहारनपुर, बिजनौर से आडू, चीकू, तरबूज, खरबूज जैसे फल भी नहीं आ रहे हैं। अभी केला और सेब कोल्ड स्टोर से लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी बंद होने से पहले आम का एक ट्रक दून के लिए निकला था, जो पहुंच गया है।

45 गाड़ियों से बेची सस्ती सब्जी

सोमवार को लोगों को सस्ती सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए मंडी प्रशासन ने कुल 45 गाड़ियां  रवाना की। इसके जरिये कुल 610 क्विंटल ताजी सब्जी और फल बेचे गए। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि कई अन्य क्षेत्रों से भी गाड़ी की डिमांड आ रही है। धीरे-धीरे गाड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed