फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Police recovered total fine of Rs 15 crore during Corona period

Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना काल में पुलिस ने वसूला 15 करोड़ रुपये का जुर्माना

Tue, 22 Sep 2020 10:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Sep 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Police recovered total fine of Rs 15 crore during Corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना काल में सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चालू है। अब तक विभिन्न मामलों में पुलिस ने कुल 15 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। इनमें से तीन लाख लोग तो ऐसे हैं जिन पर मास्क न पहनने पर कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अब तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के आरोप में लगभग पांच हजार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 49852 लोगों के खिलाफ, मास्क न पहनने पर 303448 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर 942 और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों 212 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


अब तक प्रदेशभर में 4700 से ज्यादा एफआईआर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर दर्ज की गई हैं। इनमें कई हजार लोग आरोपी हैं। पुलिस एक्ट के अंतर्गत दो करोड़ रुपये और एमवी एक्ट के तहत लगभग नौ करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही डिस्जास्टर मैनेजमेंट एक्ट व महामारी अधिनियम के तहत 15 करोड़ रुपये वसूलकर सरकारी धन में जमा किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1121 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव 

अब तक प्रदेश में कुल 1121 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डीजी ने बताया कि एहतियातन अभी तक 4646 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था। इनमें से क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद 4041 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं। साथ ही 1121 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 765 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं और 623 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी करने लगे हैं। अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed