फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : oxygen plant established in every district

उत्तराखंड में कोरोना : अब सभी जिलों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य जारी किए आदेश

Sat, 08 May 2021 08:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 May 2021 08:47 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन के तहत तुरंत प्रस्ताव भेजने को कहा है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : oxygen plant established in every district
ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में अब जिलों के स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता की राह खुल गई है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन के तहत तुरंत प्रस्ताव भेजने को कहा है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8390 नए संक्रमित मिले, 118 की मौत, एक्टिव केस 71 हजार पार
विज्ञापन


प्रभारी सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडे की ओर से सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य आपदा प्रबंधन निधि के तहत ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा सकते हैं। ऐसे में राज्य आपदा प्रबंधन के तहत तुरंत ही सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रस्ताव भेजे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल


प्रदेश में इस समय ऑक्सीजन प्लांट अल्मोड़ा और चंपावत में शुरू होने वाले हैं। सरकार के सामने मुसीबत यह है कि ऑक्सीजन की सप्लाई को निर्बाध रखने के लिए पर्वतीय जिलों तक ऑक्सीजन पहुंचानी पड़ रही है। इसी स्थिति को देखते हुए जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया गया है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी के मुताबिक प्रदेश को इस समय ऑक्सीजन की सप्लाई मिल रही है।

जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन पर्याप्त है, लेकिन हर जगह ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता की समस्या सामने आ रही है। इसी को देखते हुए जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन निधि से ऑक्सीजन प्लांट के लिए पैसे की व्यवस्था होने से जिलों में अब तेजी से ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा सकेंगे। 

कोविड संक्रमण के तेजी से मामले सामने आने के बाद से अब प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग में खासा इजाफा हो गया है। एक साल पहले तक सालभर में केवल आठ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत थी। अब यह करीब 20 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। प्रदेश में इस समय 3275 ऑक्सीजन कंसर्नट्रेटर हैं। करीब 9917 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं और इनकी संख्या में करीब 500 का इजाफा और होने वाला है। केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मिल गई है।


बलूनी की पहल पर ऑक्सीजन सिलिंडर का ट्रक पहुंचा देहरादून

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों की बदौलत गुजरात से चला ऑक्सीजन सिलिंडर का ट्रक शनिवार को देहरादून पहुंच गया। सिलिंडर जिला प्रशासन के सुपुर्द हो गए हैं। ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का सामना कर रही प्रदेश सरकार को बलूनी की इस पहल से बहुत बड़ी राहत मिली है।

बलूनी ने फेसबुक ऑक्सीजन सिलेंडर देहरादून पहुंचने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, मेरे शुभचिंतकों व साथियों द्वारा एक ट्रक ऑक्सीजन सिलिंडरों का सहयोग उत्तराखंड के लिए किया गया था। आज सुबह सिलिंडरों का ट्रक कच्छ (गुजरात) से चलकर देहरादून जिला प्रशासन के पास पहुंच चुका है। राज्य सरकार मांग के आधार पर इनका वितरण करेगी। 

बलूनी ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग को देखते हुए मेरे प्रयास हैं कि मैं और भी सिलिंडरों की व्यवस्था कर सकूं। इसके लिए मेरे प्रयास जारी हैं। सिलिंडर निर्माण करने वाली कंपनियां दिन रात काम करके डिमांड पूरी करने का प्रयास कर रही हैं। आशा है कि शीघ्र ही अतिरिक्त सिलिंडर की व्यवस्था हो जाएगी। इस समय सिलिंडर संजीवनी का काम कर रहे हैं। बलूनी ने कहा कि हम एकजुट होकर सकारात्मक तरीके से कोरोना को पराजित करेंगे। सभी से अनुरोध है कि बढ़ते संक्रमण से अपने को और अपने परिवार को बचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed