फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : nainital district removed from red zone

Coronavirus in Uttarakhand : रेड जोन से बाहर हुआ नैनीताल जिला, डीएम ने जारी किया आदेश

Tue, 09 Jun 2020 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Jun 2020 03:36 PM IST
सार

  • अब सुबह 7:00 से शाम को 7:00 बजे तक खुलेगा बाजार

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : nainital district removed from red zone
रेड जोन, ऑरेंज जोन, ग्रीन जोन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन व उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जोन निर्धारण की व्यवस्था को समाप्त करते हुए जनपद नैनीताल को रेड जोन से हटा दिया गया है। अब जनपद में बाजार प्रातः 07 बजे से सायं 07 बजे तक खोला जाएगा तथा जनपद में सभी प्रकार का पब्लिक ट्रान्सपोर्ट गाइडलाइन के प्रतिबन्धों के अनुसार 50 प्रतिशत सवारी के साथ अनुमन्य होगा। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव के प्राप्त आदेश के क्रम में जनपद नैनीताल में होटल, रेस्टोरेंट तथा धार्मिक स्थल शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार खोल दिए गए हैं। राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने केन्द्र के दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद के सभी होटल, सेवा क्षेत्र, रेस्टोरेंट, शापिंग माॅल, धार्मिक स्थल और पूजा घरों को खोलने की गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन

अनिवार्य रूप से किया जाए थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन

बताया कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाए, स्टाफ व ग्राहक सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाए। जनपद में जिम, बार, सिनेमाहाल, कोचिंग सेन्टर, मनोरंजन पार्क, विद्यालय एवं शैक्षणिक संस्था पूर्णतया बन्द रहेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अब धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। इसको दृष्टिगत रखते हुये धार्मिक स्थलोें में पूजा अर्चना के लिए छूट दे दी गई है।

पूजा स्थलों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइज किया जाए तथा भक्तों एवं दर्शनार्थियों को धार्मिक स्थलोें में समूह में प्रवेश ना कराकर कम लोगों को प्रवेश कराया जाए। धार्मिक स्थलों में आने वाले सभी लोगोें को सामाजिक दूरी के नियम का भी अनुपालन कराया जाए, इसी प्रकार सभी रेस्टोरेंट एवं माॅल में  यह व्यवस्था बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed