फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: More Than 400 infected daily found from five days

Corona in Uttarakhand: चिंताजनक हो रहे हालात, पांच दिन से रोजाना मिल रहे 400 से अधिक संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 08:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Aug 2020 08:09 AM IST
सार

  • सैंपल जांच में अब तक की सर्वाधिक संक्रमण दर 5.23 प्रतिशत
  • प्रदेश की रिकवरी दर 70 प्रतिशत से अधिक पहुंची

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: More Than 400 infected daily found from five days
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आ रही है। लगातार पांच दिनों में रोजाना 400 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सैंपल जांच में अब तक की सर्वाधिक संक्रमण दर 5.23 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: सोमवार को 412 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 15529
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए सरकार ने सैंपलिंग बढ़ाई है। जांच के साथ ही कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोरोना की स्थिति काफी गंभीर है। दोनों ही जिलों में प्रतिदिन सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण में देहरादून से आगे निकला ऊधमसिंह नगर

बीते पांच दिनों से प्रदेश में रोजाना चार सौ से अधिक कोरोना मरीज मिल रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 43 सौ से अधिक पहुंच गई है। हालांकि कुल संक्रमित मामलों में 70 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

ऊधमसिंह नगर जिला संक्रमण में देहरादून से आगे निकल गया है। ऊधमसिंह नगर में संक्रमितों की संख्या 3079 हो गई है। जबकि देहरादून में 3012 संक्रमित मामले हैं।

संक्रमण में हरिद्वार जिला 3792 मामलों के साथ पहले, ऊधमसिंह नगर दूसरे और देहरादून जिला तीसरे स्थान पर आ गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की तुलना में देहरादून में संक्रमित मामले कम मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed