फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: More than 1000 patients Tested Corona positive continually second day

Corona in Uttarakhand: लगातार दूसरे दिन मिले एक हजार से ज्यादा संक्रमित, मरीजों की संख्या 28 हजार पार 

Wed, 16 Sep 2020 09:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Sep 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: More than 1000 patients Tested Corona positive continually second day
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 24 घंटे में कुल 10387 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1015 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। नए संक्रमित मरीजों की तुलना में 521 ठीक हुए हैं। वहीं, पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 28226 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 10387 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 9372 सैंपल निगेटिव मिले हैं। वहीं, आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 275 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 248, हरिद्वार में 157, नैनीताल में 118, पौड़ी में 58, पिथौरागढ़ में 41, रुद्रप्रयाग में 30, अल्मोड़ा में 24, चमोली में 24, टिहरी में 21, बागेश्वर में 18, उत्तरकाशी में एक संक्रमित मिला है। चंपावत जिला में कोई संक्रमित नहीं मिला है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना की चपेट में मुख्यमंत्री के ओएसडी, पॉजिटिव पत्नी की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आज पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री के ओएसडी ऊर्वादत्त भट्ट की संक्रमित पत्नी वर्षा गोनियाल की भी मौत हुई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 377 हो गई है। वहीं, 521 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। इनहें मिला कर अब तक 18783 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

चार जिलों में एक ही दिन में मिले 798 मरीज
प्रदेश के मैदानी जिलों में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। एक ही दिन में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में 798 कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या कुल 8955 हो गई है। 

एक महीने में 1.31 प्रतिशत बढ़ गई संक्रमण दर 

प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। एक माह के भीतर राज्य में संक्रमण दर 1.31 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, रिकवरी दर 70 प्रतिशत से कम है। नए संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों पर इलाज का दबाव बढ़ रहा है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर वर्तमान में 4.60 लाख लोगों की जांच गई है। 27 हजार से अधिक लोग संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार का फोकस सैंपल जांच बढ़ाने पर है। पहले की तुलना में राज्य में कोविड सैंपलों की जांच बढ़ी है। प्रतिदिन औसतन नौ हजार सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच तेज होने से संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। 

एक माह पहले जहां प्रदेश में संक्रमण दर 4.62 प्रतिशत थी। वहीं अब संक्रमण दर 5.93 प्रतिशत हो गई है। संक्रमित मरीजों की रफ्तार यही रही तो संक्रमण दर छह प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि पहले की तुलना में कोविड जांच काफी बढ़ी है।

रोजाना नौ हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए जा रहे हैं। जांच को प्रतिदिन 10 हजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सैंपल जांच बढ़ने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नए मामले आने के साथ ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं। मृत्यु दर को रोकने पर विशेष फोकस है।

सचिव शिक्षा मिले संक्रमित अनुभाग बंद करने की मांग

सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम के भी कोरोना की चपेट में आने की सूचना है। हालांकि शासन स्तर पर कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन माध्यमिक शिक्षा के अनुभाग अधिकारियों के अपर मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) राधा रतूड़ी को लिखे पत्र से इसकी तस्दीक हो गई है। पत्र में माध्यमिक शिक्षा के अनुभाग अधिकारियों ने शिक्षा सचिव के कोरोना पॉजिटिव होने का उल्लेख किया है। साथ ही यह मांग की है कि उनके अनुभागों को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया जाए।

उनके पत्र पर सचिवालय प्रशासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा के अनुभाग एक, अनुभाग दो, तीन, चार व पांच को दो-तीन बार सैनिटाइज किया गया है। फिलहाल अनुभागों को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया है। एसीएस को अनुभाग अधिकारी देवेंद्र प्रसाद, आशा कांडपाल, बिपिन चंद्र जोशी, सुनील लखेड़ा और अरविंद कुमार दिवाकर ने एक साझा पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है विद्यालय शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम व उत्तरी ब्लॉक से सटे पोटा भवन के पहले तल पर अनुसचिव पंचायती बलवंत सिंह भाकुनी को कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। पोटा भवन के पास माध्यमिक शिक्षा के चार अनुभागों व पंचायती राज के अनुसचिव के कार्यालय में जाने का रास्ता एक ही है। उन्होंने एसीएस से अनुरोध किया कि एहतियात के तौर पर उनके अनुभागों को दो दिन बंद रखा जाए।

कोरोना की चपेट में आ रहे हैं सचिवालय के अधिकारी

तमाम एहतियात बरतने के बावजूद सचिवालय के अधिकारी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सचिव श्रम हरबंस सिंह चुघ, अपर सचिव समाज कल्याण व ग्राम्य विकास डॉ.राम बिलास यादव और उनके बाद सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम की कोविड
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सचिवालय कर्मचारियों में काफी चिंता है।

सचिवालय में लॉकडाउन के मसले पर सीएम से बात करेंगे सीएस
उत्तराखंड सचिवालय संघ ने एक बार फिर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से मुलाकात कर उनसे सचिवालय को सात दिन बंद रखने की मांग की। संघ के महासचिव राकेश जोशी के मुताबिक उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि सचिवालय में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। सचिव स्तर के अधिकारी भी कोरोना की जद में आ रहे हैं।

सचिवालय में कोरोना जांच शुरू की गई थी, लेकिन डिस्पेंसरी के डाक्टर में ही कोरोना की पुष्टि हो गई। इससे जांच कराने वाले 80 से ज्यादा कर्मचारियों में भारी चिंता है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी खुद स्वास्थ्य और जीवन को लेकर चिंतित हैं। जोशी के मुताबिक मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।

जिले में बने पांच नए कंटेनमेंट जोन

राजधानी के पांच इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर पांच नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने रेसकोर्स जी-20, तेग बहादुर रोड लेन नंबर दो, प्रताप रोड भारूवाला ग्रांट, देवाशीष एन्क्लेव कॉलोनी लोअर नेहरूग्राम और डोईवाला के वार्ड संख्या 12 राजीव नगर क्षेत्र के खता मोहल्ला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन इलाकों में कोविड-19 के सुरक्षा उपाय और पाबंदियां लागू रहेंगी। 

 जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी इलाकों में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहेंगे। पुलिस सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा उपाय करेगी। इन इलाकों में सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक आदि बंद रहेंगे। परिवार के केवल एक सदस्य को दैनिक जरूरत का सामान खरीदने के लिए घर के पास सरकारी मोबाइल दुकान तक जाने की अनुमति होगी।

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को दैनिक आवश्यकता की सामग्री जैसे राशन, सब्जी-फल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक निदेशक डेयरी को दूध की बिक्री की व्यवस्था बनाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण महसूस होते हैं तो वह तुरंत कंट्रोल रूम पर संपर्क करें ताकि चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। 

उन्होंने सीएमओ को क्षेत्रों में सामुदायिक निगरानी करवाने, नगर निगम को पर्याप्त सफाई व्यवस्था व मुनादी आदि के माध्यम से जन जागरुकता के निर्देश दिए। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आदेशों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed