फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : minister and mla dispute for dehradun covid care center

उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में कोविड केयर सेंटर को लेकर मंत्री गणेश जोशी और रायपुर विधायक में ठनी

Fri, 14 May 2021 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 May 2021 09:53 AM IST
सार

रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में सरकारी धन की बर्बादी की जा रही है। अधिकारी गलत जानकारी देकर भ्रम फैला रहे हैं। अधिकारियों को ये तक पता नहीं है कि यहां कितने आईसीयू और ऑक्सीजन बेड हैं। गुरुवार को सेंटर का निरीक्षण करते हुए जिले में कोविड के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने यह बात कही। 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : minister and mla dispute for dehradun covid care center
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर को लेकर पिछले कई दिनों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रायपुर विधायक उमेश शर्मा के बीच चल रहा शीतयुद्ध गुरुवार को सतह पर आ गया। सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने उसकी उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए सरकारी धन की बर्बादी के आरोप लगाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां आईसीयू है ही नहीं। इस पर विधायक उमेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री बिना देखे बोल रहे हैं। आईसीयू में 14 मरीज भर्ती हैं। खुद मुख्यमंत्री भी आईसीयू का निरीक्षण करके गए हैं। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन बेड, आईसीयू के नाम पर झूठ बोल रहे अधिकारी

रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में सरकारी धन की बर्बादी की जा रही है। अधिकारी गलत जानकारी देकर भ्रम फैला रहे हैं। अधिकारियों को ये तक पता नहीं है कि यहां कितने आईसीयू और ऑक्सीजन बेड हैं। गुरुवार को सेंटर का निरीक्षण करते हुए जिले में कोविड के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने यह बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सरकारी धन के दुरुपयोग और अधिकारियों की लापरवाही की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। प्रभारी मंत्री जोशी ने कहा कि सर्वे चौक स्थित तीलू रौतेली कोविड केयर सेंटर में 128 बेड की व्यवस्था है। वहां केवल चार मरीज भर्ती हैं। रायपुर में 350 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें केवल 20 लोग भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकारी धन की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह के मरीजों को एक जगह शिफ्ट किया जाए। जोशी ने कहा कि अधिकारी लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। 

सीएमओ डा. अनूप डिमरी को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि आईसीयू और ऑक्सीजन बेड को लेकर झूठ बोला जा रहा है। बेड तो कोई भी लगा सकता है, लेकिन महामारी को देखते हुए अभी ऑक्सीजन सिलिंडर और आईसीयू उपकरण की जरूरत है। इस दौरान अन्य विधायकों ने भी सीएमओ की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान रायपुर विधायक उमेश शर्मा, राजपुर विधायक खजानदास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, एडीएम वीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त मोहन सिंह बर्निया समेत अन्य मौजूद रहे। 

30 आईसीयू तैयार, बिना देखे बोल रहे मंत्री

रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में 30 आईसीयू का सेटअप तैयार है। निरीक्षण के लिए आए जिले के कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी वहां गए ही नहीं, जहां आईसीयू लगे हुए हैं। यह कहना है रायपुर विधायक उमेश शर्मा का। उन्होंने कहा कि मंत्री कोविड केयर सेंटर में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 

उन्होंने कहा कि मंत्री और उनके साथ मौजूद विधायकों ने हैंगरके उस हिस्से का निरीक्षण किया, जहां तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए बेड लगाए जा रहे हैं। उन्हीं को देखकर मंत्री भड़क गए और अधिकारियों को फटकार लगा दी। जहां कोविड केयर सेंटर और आईसीयू सेटअप है, वहां तो मंत्री गए ही नहीं। उन्होंने बताया कि वहां 14 आईसीयू और 41 ऑक्सीजन बेड पर मरीज हैं।

केरल के विशेषज्ञ हमारे डॉक्टरों और सपोर्ट स्टाफ को आईसीयू संचालन की ट्रेनिंग दे रहे हैं। स्टाफ की ट्रेनिंग पूरी होने के साथ ही सभी 30 आईसीयू का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज की टीम ने आईसीयू का निरीक्षण किया और कुछ अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने बताया कि आज से सभी 30 आईसीयू का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

सीएम ने किया था फेसबुक पोस्ट

करीब एक हफ्ते पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रायपुर सेंटर का निरीक्षण कर वहां 30 आईसीयू बेड होने की जानकारी दी थी। उन्होंने फेसबुक पर किए गए पोस्ट में पांच बाईपैप मशीनें लगी होने की बात भी लिखी है। साथ ही लिखा कि जिलाधिकारी को डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के भोजन, पानी इत्यादि की व्यवस्था करने को कहा गया है।

खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आईसीयू का निरीक्षण किया है। मेडिकल कॉलेज के अधिकारी भी इसका निरीक्षण कर चुके हैं। प्रभारी कोविड मंत्री को भी यह दिख जाते अगर वो वहां तक आते। वो तो अंदर देखने ही नहीं आए। 

- उमेश शर्मा, विधायक रायपुर

रायपुर में कोविड केयर सेंटर के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। अधिकारी यह तक नहीं बता पाए कि आईसीयू कहां है। केवल बेड लगा देने को आईसीयू नहीं कह सकते। उसके साथ जरूरी मशीनें और सुविधाएं भी होनी चाहिए।
-गणेश जोशी, कोविड प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed