फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : man carrying quarantine center took in car from bus, police chase, two arrested

Coronavirus in Uttarakhand : क्वारंटीन सेंटर ले जाते युवक को बस से उतारा और कार में ले गए, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

Mon, 08 Jun 2020 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Jun 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : man carrying quarantine center took in car from bus, police chase, two arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूसरे प्रांतों से आए लोगों को पौंधा स्थित क्वारंटीन सेंटर ले जा रही बस को कार सवार लोगों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद वह क्वारंटीन होने जा रहे एक युवक को उतारकर साथ ले गए। सूचना पर पुलिस ने इनोवा कार का पीछा किया और प्रेमनगर चौक पर रोक लिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को क्वारंटीन सेंटर भेजकर उसको ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 

रविवार को दूसरे प्रांतों से आए 79 लोगों को छह बसों से पौंधा स्थित क्वारंटीन सेंटर ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एक बस को इनोवा कार चालकों ने रोक लिया। जिसके बाद बस से उतरकर एक युवक इनोवा में बैठकर चला गया। क्वारंटीन सेंटर पहुंचने पर जब झाझरा चौकी के एसआई शिवराम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत साथी पुलिसकर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर इनोवा को प्रेमनगर चौक में रोक लिया।

विज्ञापन

 

मुकदमा दर्ज

पूछताछ करने पर पता चला कि कुआंवाला निवासी आकाश मिश्रा उज्जैन से आया था। जिसके बाद उसे क्वारंटीन सेंटर ले जाया जा रहा था। आकाश ने अपने परिजनों को फोन किया था। उसका भाई भास्कर और एक अन्य व्यक्ति दिनेश चंद कार लेकर आए और उन्होंने ही बस को बीच में रुकवाकर आकाश को साथ ले जाना चाहा था।

आकाश ने बताया कि वह क्वारंटीन सेंटर में नहीं रहना चाहता था। इसलिए उसने अपने परिजनों को फोन किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया और दिनेश, भास्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed