उत्तराखंड में कोरोना : ग्रामीण क्षेत्रों में भी घटने लगी है कोरोना संक्रमण की दर
दूसरी लहर में शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरी क्षेत्रों के साथ ही देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण की दर धीरे-धीरे कम हो रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर जांच और टीकाकरण किया जा रहा है।
हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू: बाजार खोलने की मांग पर अड़े व्यापारी, डमरू, शंख और घंटे बजाकर किया प्रदर्शन, तस्वीरें...
दरअसल दूसरी लहर में शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैला था। शहरी क्षेत्र में तो जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी लगातार नजर रख रहा था, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था।
यहां न तो सैनिटाइजेशन हो रहा था और न ही जांच। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों की भी लगातार निगरानी शुरू कर दी गई।
आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों को उनके क्षेत्र की नियमित जानकारी हासिल करने को कहा गया। जहां बुखार या खांसी आदि के मरीज मिल रहे थे, उनकी जांच की गई।
वर्तमान में भी ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीजन, आरटीपीसीआर जांच की जा रही है और आईवरमेक्टिन की दवा बांटी जा रही है। एसडीएम प्रशासन बीर सिंह बुदियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर कोरोना जांच के साथ ही टीकाकरण किया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम होना राहत की बात है।
24 घंटे में 589 नए संक्रमित मिले
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 589 नए संक्रमित मिले और 31 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 3354 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 332067 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 22530 पहुंच गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 27548 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में 136, हरिद्वार में 104, नैनीताल में 75, पिथौरागढ़ में 22, टिहरी में 21, चमोली में 50, अल्मोड़ा में 46, पौड़ी में 12, रुद्रप्रयाग में 13, ऊधमसिंह नगर में 70, उत्तरकाशी में 21, बागेश्वर में 17, चंपावत जिले में 2 संक्रमित मिले हैं।
वहीं, गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में सात कोरोना मरीजों की मौत बैकलॉग की है। प्रदेश में अब तक 6573 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 297122 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज ज्यादा होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं।