फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : in quarantine one is selling helmet and other missing from home

Coronavirus in Uttarakhand: होम क्वारंटीन एक शख्स हेलमेट बेचता मिला तो दूसरा घर से गायब

Sat, 23 May 2020 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 May 2020 03:19 PM IST
सार

  • दोनों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : in quarantine one is selling helmet and other missing from home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस से सरकार तक जनमानस की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात जुटी है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक शख्स होम क्वारंटीन का फार्म भर कर हेलमेट बेचते मिला। जबकि दूसरा शख्स घर पर ताला लगाकर गायब है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


Coronavirus: उत्तराखंड में आज मिले 20 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमित हुए 173
विज्ञापन


आईएसबीटी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राकेश गुप्ता ने 20 मई को बदायूं (उत्तर प्रदेश) से आकर चौकी आईएसबीटी पहुंचकर होम क्वारंटीन का फार्म भरा। इसके अनुसार उसे 14 दिन तक घर में रहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने पर वह आईएसबीटी चौक के पास सड़क किनारे हेलमेट बेचते मिला। पुलिस को पास आता देखकर राकेश गुप्ता भाग गया। होम क्वारंटीन के नियमों के उल्लंघन पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दूसरा मामला प्रेमनगर में सामने आया है। उप निरीक्षक प्रवीण कुमार क्वारंटीन सेंटर मांडूवाला विधौली में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मांडूवाला प्रधान संदेश धीमान ने बताया कि 11 मई को सुरेश गुप्ता को बाहर से आने पर होम क्वारंटीन कराया गया था। लेकिन अब आरोपी अपने घर में नहीं है, उसके घर पर ताला लगा हुआ है।

पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से बात की तोपता चला कि सुरेश गुप्ता 20 मई को ताला लगाकर कहीं चला गया था। तब से वह वापस नहीं आया है। दिल्ली से पहुंचे सुरेश गुप्ता के खिलाफ धारा-188 और आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

ठेली संचालकों पर मुकदमा

नेहरू कॉलोनी की जोगीवाला चौकी पुलिस ने मोहकमपुर फ्लाई ओवर के नीचे ठेली संचालक दीपक कुमार (निवासी मोहकमपुर जोगीवाला) के खिलाफ बिना मास्क और सैनिटाइजेशन के सब्जी बेचने पर मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है। ठेली संचालक विपिन रावत निवासी राजेश्वरीपुरम के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

पंचायत करते पांच गिरफ्तार

वसंत विहार पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसआई नवनीत भंडारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरवंशवाला में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में तुषार बनर्जी निवासी एमडीडीए कांवली रोड, पंकज निवासी गांधी ग्राम, रोहन कुमार निवासी हरवंशवाला, विपिन और संजय कुमार को झुंड बनाकर दूसरे के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में पकड़ा है। धारा-188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed