फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Exclusive: Home isolation model improved health

एक्सक्लूसिव : होम आइसोलेशन के मॉडल ने सुधारी सेहत, 91.2 प्रतिशत कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

Sat, 31 Oct 2020 08:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, हरिद्वार
जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Oct 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Exclusive: Home isolation model improved health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली की तर्ज पर हरिद्वार में भी कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगाने के मकसद से शुरू हुआ होम आइसोलेशन मॉडल बेहद सफल साबित हुआ है। संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन की अनुमति मिलने के बाद संक्रमण का डबलिंग रेट बढ़कर 194 दिन तक पहुंच गया है। वहीं संक्रमितों का मौजूदा रिकवरी रेट 92.28 फीसदी है। वहीं होम आइसोलेट किए गए 91.2 प्रतिशत लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार में जुलाई के अंत तक कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट 20 दिन तक पहुंच गया था। वहीं मरीजों का रिकवरी रेट 33 फीसदी तक गिर गया था। ऐसे में अगस्त में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हरिद्वार में होम आइसोलेशन की व्यवस्था लागू करने का बड़ा निर्णय लिया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा और उनकी टीम ने होम आइसोलेशन का पूरा खाका तैयार किया। अब तक जिले में 10032 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए। इनमें से 1738 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। इनमें से 1586 संक्रमित बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। केवल आठ लोगों को ही स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जबकि अस्पतालों और कोविड सेंटर में भी अब 64 संक्रमित भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चिकित्सकीय टीम करती है जांच

होम आइसोलेट करने से पहले चिकित्सकीय टीम संक्रमित के स्वास्थ्य की पूरी जांच करती है। संक्रमित में प्रत्यक्ष लक्षण न होने के बाद ही उसको होम आइसोलेट किया जाता है। साथ ही घर पर आइसोलेशन रूम की व्यवस्था भी परखी जाती है। मरीज के तीमारदार को देखभाल का प्रशिक्षण दिया जाता है।

32 टीम करती हैं होम आइसोलेशन की निगरानी

जिले में 32 टीम होम आइसालेट किए गए संक्रमितों की निगरानी करती हैं। वहीं आशाओं की टीम भी होम आइसोलेट संक्रमित के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाती रहती है। होम आइसोलेशन हेल्पलाइन की 26 टीम दिन में दो बार संक्रमित से बात करती है। किसी भी इमरजेंसी की स्थित में तत्काल संक्रमित तक चिकित्सकीय मदद पहुंचायी जाती है। 

होम आइसोलेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद संक्रमण के नए मामले कम हुए हैं। व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. एसके झा, मुख्य चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed