फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : dehradun railpur bjp mla corona positive

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में मिले 1115 नए मरीज, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ भी संक्रमित

Sat, 12 Sep 2020 08:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Sep 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : dehradun railpur bjp mla corona positive
उमेश शर्मा 'काऊ' - फोटो : file photo

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1115 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30336 हो गई है। 603 कोरोना संक्रमित मरीजों को आज इलाज के बाद घर भेजा गया है। देहरादून में 290 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 20031 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 9781 है। प्रदेश में आज 14 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इन्हें मिला कर प्रदेश में मरने वालों की संख्या 402 हो गई है।
विज्ञापन


इधर देहरादून में रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : लॉकडाउन के बाद से आज से फिर चलेगी नंदा एक्सप्रेस

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक ने खुद को आइसोलेट कर दिया है। विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समर्थकों के अपील की है। उन्होंने पिछले एक सप्ताह में उनके संपर्क आने वाले सभी समर्थकों से एहतियात बरतने को कहा है।

नैनीताल जिला मुख्यालय में 54 बंदी कोरोना पॉजिटिव

नैनीताल जिला मुख्यालय में आज एकमुश्त 54 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाये गये लोगों में 18 से 73 वर्ष की उम्र तक के बंदी भी शामिल हैं।

बता दें कि नैनीताल जिला कारागार को नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों के नए विचाराधीन बंदियों को 14 दिन रखने के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इस अवधि में बंदियों की कोरोना की जांच कराई जाती है। नौ सितंबर को यहां 73 बंदियों की कोरोना जांच कराई गई थी, इनमें से 53 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जेलर रमेश चंद्र भारती ने बताया कि इससे पहले पिछले माह भी जिला कारागार में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed