फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : covid care center in hospital, counselling for positive and their family

Coronavirus in Uttarakhand : अस्पतालों में बनाए जाएं कोविड केयर सेंटर, संक्रमित व परिजनों की होगी काउंसिलिंग

Mon, 25 May 2020 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : covid care center in hospital, counselling for positive and their family
- फोटो : PTI

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी समेत जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों को अस्पतालों में कोविड-19 केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के साथ उनके परिजनों की काउंसिलिंग करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्य चिकित्साधिकारी समेत अन्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि अस्पतालों में कोविड संक्रमितों के लिए पर्याप्त उपकरणों के साथ ही उचित संख्या में बेड की व्यवस्था की जाए। मेडिकल टीम के सदस्यों की सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएं। ताकि संक्रमित के इलाज के दौरान संक्रमण से बचाव हो सके। डीएम ने अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों के साथ ही उनके प्रतिस्थानी टीम को भी प्रशिक्षण एवं उपकरण के उपयोग का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने सोमवार से शुरू हो रही वायु सेवा को देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी प्रबंधन करने के निर्देश दिए। कहा कि हवाई यात्रा के जरिये प्रदेश में आने वाले लोगों को अधिग्रहित किए गए होटल में फैसिलिटी क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आने वाले खर्च का भुगतान संबंधित यात्री को ही खुद करना होगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज एवं महंत इन्दिरेश चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैकड़ों लोग रवाना

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर से थर्मल स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सात बसों के जरिये 183 लोगों को रवाना किया। जिसमें नैनीताल के 3, पिथौरागढ़ के 23, अल्मोड़ा के 11, बागेश्वर के 7, चम्पावत के 13, ऊधमसिंह नगर के 8, हरिद्वार के 7, टिहरी के 100, पौड़ी के 8, उत्तरकाशी के 3 लोग शामिल हैं। एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय ने बताया क देहरादून से मुज्ज्फ्फरनगर के 269 लोगों को 10 बसों और  हिमाचल प्रदेश के 2 लोगों को टैक्सी के जरिये उनके जिले के लिए रवाना किया।


ये बने कोरोना वारियर्स

- सिविल सोसायटी से शैला बृजनाथ, अध्यक्ष, आसरा ट्रस्ट
- शासकीय विभाग से धर्मेंद्र सेमवाल, सफाई निरीक्षक, नगर निगम ऋषिकेश

47 लोगों के रैंडम सैंपल लिए

देहरादून जिले के बार्डर पर मौजूद चेकपोस्ट 47 लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए। वहीं, मौजूदा समय में 39 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 31304 लोगों की सामुदायिक निगरानी की। वहीं, अन्य राज्यों से पहुंचे 696 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैंपल लेने के बाद संस्थागत क्वारंटीन किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed