फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Corona sample will testing 24 hours in state medical colleges

Corona in Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे होगी कोरोना सैंपलों की जांच

Tue, 01 Sep 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Sep 2020 02:30 AM IST
सार

  • प्रतिदिन 10 हजार सैंपल टेस्ट करने का लक्ष्य 

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Corona sample will testing 24 hours in state medical colleges
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्थापित प्रयोगशालाओं में 24 घंटे टेस्ट किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन 10 हजार लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रतिदिन औसतन सात से आठ हजार सैंपलों की जांच हो रही है। अब तक प्रदेश में तीन साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को देहरादून में मिला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: सोमवार को 592 नए संक्रमित मिले, एक ही दिन में 12 मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय प्रदेेश में कोविड जांच की एक भी प्रयोगशाला नहीं थी। सैंपलों को जांच के लिए बाहर भेजना पड़ता था। प्रदेश में कोरोना जांच के लिए पहली लैब राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बनी। वर्तमान में प्रदेश में पांच सरकारी और पांच निजी पैथोलॉजी लैब हैं, जो कोरोना सैंपलों की जांच कर रही हैं। 

जांच दायरा बढ़ाने पर फोकस

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार का जांच दायरा बढ़ाने पर फोकस है। इसके लिए राजकीय मेडिकल दून, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में स्थापित लैब में चौबीस घंटे सैंपल जांच किए जाएंगे। 

पूरे प्रदेश में रोजाना नौ से दस हजार सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिसमें से जांच सात से आठ हजार की हो रही है। प्रदेेश में जांच के लिए लंबित सैंपलों की संख्या 20 हजार हो गई है। 

प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि प्रदेश में प्रतिदिन 10 हजार सैंपल जांच करने का प्रयास किया जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चौबीस घंटे टेस्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed