फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news : Corona positive Found in mussoorie Lbs Academy

Coronavirus: मसूरी की एलबीएस एकेडमी तक पहुंचा कोरोना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निकला पॉजिटिव

Fri, 29 May 2020 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 May 2020 09:39 PM IST
सार

  • कर्मचारी था होम क्वारंटीन, संपर्क में आए चार लोग चिह्नित

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news : Corona positive Found in mussoorie Lbs Academy
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक एकेडमी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मसूरी में हड़कंप मच गया। छुट्टी के बाद कर्मचारी 17 मई को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से अकादमी लौटा था। 22 मई को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत आने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 मई को उसका सैंपल लिया गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासनिक टीम ने संक्रमित के संपर्क में आए चार लोगों को चिह्नित कर मसूरी के एक होटल में संस्थागत क्वारंटीन किया था। सभी के सैंपल देहरादून भेजे गए हैं।
विज्ञापन



एसडीएम वरुण चौधरी और डॉ. बिरेंद्र पांगती ने बताया की एकेडमी में कार्यरत युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक को अएकेडमी प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि युवक के संपर्क में बहुत कम लोग आए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक ही दिन में 59 मरीजों में हुई पुष्टि

दून जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को ही 59 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें से 11 मरीज ऐसे हैं, जो पहले से ही दून अस्पताल में संदिग्ध कोरोना वार्ड में भर्ती थे। जो मंडी से जुड़े लोगों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा अन्य मरीज आशारोड़ी समेत विभिन्न सीमाओं, रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती थे। जिनके सैंपल लिए गए थे। इन सभी को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की। अधिकांश की ट्रेवल हिस्ट्री है। बॉर्डरों पर लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें से अधिकांश लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। इसके अलावा दून अस्पताल में कुछ लोग भर्ती थे।

वहीं, अन्य सभी लोग क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन थे। कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि मरीजों को कोरोना वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। ज्यादा मरीजों के आने के बाद अतिरिक्त व्यवस्था अस्पताल में की जा रही है। 

निरंजनपुर मंडी में 99 लोगों की रैंडम सैंपलिंग

निरंजनपुर मंडी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैंडम सैंपलिंग की। टीम ने कुल 99 लोगों के सैंपल लिए। मंडी में शुक्रवार को भी कोरोना के 12 मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 15 तक पहुंच गई है। लगातार मामलों में बढ़ोत्तरी होने से मंडी समिति और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मंडी में बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने सीएमओ डा. बीसी रमोला को रेंडम सैंपलिंग कराने के लिए निर्देश दिए।

मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर आढ़ती डी ब्लॉक के हैं, जिसे पहला पॉजिटिव केस मिलने के बाद ही बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में फिलहाल कुल 29 दुकानें बंद की गई हैं। सभी दुकानों, गोदामों, आने-जाने वाहनों और पूरे मंडी परिसर को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है।

मंडी बंद करने पर भी हुई चर्चा
12 कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद एक बार फिर मंडी के बंद होने की चर्चाएं सोशल मीडिया में तैरने लगीं। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि अगर मंडी को बंद किया जाएगा तो बाजार में फल-सब्जियों की सप्लाई कैसे होगी। वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाना चाहिए।

इधर-उधर न घूमें आढ़ती-कर्मचारी
मंडी समिति ने आढ़तियों और मजदूरों को इधर-उधर न घूमने की सलाह दी है। मंडी अधिकारियों ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि आढ़तियों, कर्मचारियों और मजदूरों के इधर-उधर घूमने से अन्य लोगों को भी संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने सभी लोगों से फिलहाल केवल घर से मंडी और मंडी से घर आने-जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed