फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Corona caught speed in four plains districts, 4200 patients found in five days

Corona in Uttarakhand: अनलॉक-4 में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पांच दिन में मिले 4200 मरीज 

Fri, 11 Sep 2020 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 10:09 AM IST
सार

  • देहरादून में पांच दिन से रोजाना मिल रहे दो सौ से ज्यादा मरीज

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Corona caught speed in four plains districts, 4200 patients found in five days
corona - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड के चार मैदानी जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 1250 मरीज देहरादून जिले के हैं। देहरादून जिले में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन


एक सितंबर से अनलॉक-4 शुरू होने के बाद प्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। चार मैदानी जिलों में कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4209 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इसमें 3010 मरीज देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले में मिले हैं। देहरादून जिले में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर हो रही है। पांच दिन में अकेले देहरादून में ही 1250 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: लगातार दूसरे दिन मिले एक हजार से ज्यादा संक्रमित, मरीजों की संख्या 28 हजार पार 

तेजी से संक्रमित मामले बढ़ने से पहली बार प्रदेश में संक्रमण दर 6.02 प्रतिशत पहुंच गई है। नैनीताल जिले में संक्रमण दर सबसे अधिक 9.52 प्रतिशत और देहरादून में 8.26 प्रतिशत है। जबकि पिथौरागढ़ जिले में सबसे कम 2.18 प्रतिशत संक्रमण दर है। 

बीते पांच दिन में मैदानी जिलों में संक्रमण की स्थिति

जिला               संक्रमित 
देहरादून            1250
ऊधमसिंह नगर   756
हरिद्वार               557
नैनीताल             447

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed