उत्तराखंड : ब्लैक फंगस महामारी घोषित, कोविड की वजह से माता-पिता को खो चुके बच्चों की मदद करेगी सरकार
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में ब्लैक फंगस से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड राज्य में ब्लैक फंगस को अब महामारी घोषित कर दिया गया है। शनिवार को शासन ने इसकी अधिसूचना जारी की है। वहीं सरकार वात्सल्य योजना के तहत कोविड की वजह से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को भरण-पोषण के लिए हर महीने तीन हजार रुपए देगी।
कोरोना : रोजाना नई-नई परेशानियां खड़ी कर रहा कोरोना, लकवा-मिर्गी को भी दे रहा दावत
इसके अलावा बच्चों को सरकारी आवासीय स्कूलों में फ्री शिक्षा और राशन दिया जाएगा। बच्चों के वयस्क होने तक इनकी पैतृक संपत्ति को कोई खुर्द न करे, इसके लिए संबंधित जिलों के जिला अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
उत्तराखंड : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर बढ़ सकती है जुर्माने की राशि, लोगों द्वारा नहीं किया जा रहा पालन
प्रदेश में ब्लैक फंगस की दवा का संकट
वहीं प्रदेश में ब्लैक फंगस की दवा का संकट है। सरकार की पूरी उम्मीदें राज्य में दवा उत्पादन पर टिकी हैं। केंद्र सरकार की टीम राज्य में दौरा करके चली गई है। इस बीच सरकार ने केंद्र सरकार को ब्लैक फंगस की दवा की डिमांड भेजी है।
एम्स ऋषिकेश में अब तक ब्लैक फंगस के 61 केस
ब्लैक फंगस से शुक्रवार को महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों ने दम तोड़ा, वहीं रुड़की की एक महिला की हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस तरह ब्लैक फंगस से प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है। एम्स ऋषिकेश में अब तक ब्लैक फंगस के 61 केस मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी 64 वर्षीय और उत्तराखंड के देहरादून निवासी 65 वर्षीय कोविड संक्रमित को भर्ती कराया गया था।
उत्तराखंड : सीएचसी और पीएचसी में होगी कोरोना जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने पर सरकार ने लिया फैसला
दोनों मरीज पहले से ब्लड शुगर के रोग से ग्रस्त थे। संस्थान में जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को दोनों मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शाम छह बजे मेरठ निवासी संक्रमित की मौत हो गई। वहीं शाम 8.30 बजे देहरादून निवासी मरीज ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर एक हफ्ते से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती रुड़की की हनुमान कॉलोनी निवासी ब्लैक फंगस से पीड़ित रुड़की निवासी महिला की मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.