फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : corona creates daily a new problems

कोरोना : रोजाना नई-नई परेशानियां खड़ी कर रहा कोरोना, लकवा-मिर्गी को भी दे रहा दावत

Fri, 21 May 2021 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 May 2021 03:32 PM IST
सार

न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के अनुसार उनके पास बीते 12 दिनों में 15 ऐसे मरीज आए जो ब्रेनस्ट्रोक, मिर्गी और पैरालाइसिस आदि न्यूरो संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। ये सभी मरीज कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं या फिर इलाज कराने के बाद ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona creates daily a new problems
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण अब रोजाना नई-नई परेशानियां खड़ी कर रहा है। न्यूरो सर्जन के अनुसार संक्रमित मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक, पैरालाइसिस और मिर्गी की शिकायतें हो रही हैं। ऐसे में संक्रमण के दौरान या बीमारी से ठीक होने के बाद यदि बहुत अधिक चक्कर आएं, या हाथ-पैरों में सुन्नपन महसूस हो हो तो तत्काल न्यूरो फिजीशियन को दिखाने की जरूरत है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: मरीज बढ़े तो कुमाऊं में एक महीने में ही बिक गई पांच करोड़ की पैरासिटामोल
विज्ञापन


सीएमआई अस्पताल के निदेशक एवं न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के अनुसार उनके पास बीते 12 दिनों में 15 ऐसे मरीज आए जो ब्रेनस्ट्रोक, मिर्गी और पैरालाइसिस आदि न्यूरो संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। न्यूरो संबंधी बीमारियों से जूझ रहे ये सभी मरीज कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं या फिर इलाज कराने के बाद ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: उत्तराखंड में तैयार होगी ब्लैक फंगस की दवा, दो फैक्ट्रियों में होगा उत्पादन

डॉ. कुड़ियाल के मुताबिक कोरोना संक्रमण की वजह से कई मरीजों के शरीर में खून का थक्का बनने की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। शरीर में खून का थक्का बनने से कई मरीजों को हार्टअटैक हो रहा है। इसके अलावा कई मरीजों में ब्रेनस्ट्रोक, पैरालाइसिस और मिर्गी के दौरे की शिकायतें हो रही हैं। हालांकि न्यूरो से जुड़ी यह सभी गंभीर बीमारियां बहुत कम मरीजों में देखने को मिल रही हैं। फिर भी मरीजों को थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है।

मैक्स अस्पताल के चेयरमैन व वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. एके सिंह के अनुसार कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद ब्रेन स्ट्रोक, पैरालाइसिस और मिर्गी की गिरफ्त में आ रहे हैं। कई मरीज याददाश्त कम होने की शिकायत दर्ज करा रहे हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीजों या फिर इलाज के बाद ठीक हो चुके मरीजों को बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

इसचेमिक  स्ट्रोक को बढ़ावा दे रहा खतरनाक कोरोना

महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज अरोड़ा के मुताबिक कोरोना हार्टअटैक के साथ ब्रेन स्ट्रोक, पैरालाइसिस और मिर्गी को भी दावत दे रहा है। संक्रमित मरीजों में इसचेमिक स्ट्रोक की समस्या देखने को मिल रही है।

ओपीडी में बड़ी संख्या में ब्रेनस्ट्रोक से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। पिछले दो माह के भीतर ऐसे मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। ओपीडी में ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही पैरालाइसिस और मिर्गी के दौरे से पीड़ित मरीजों का ग्राफ बढ़ा है। हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचने वाले ज्यादातर मरीजों की जिंदगी बचा ली गई है।




मेथी, पालक समेत हरी पत्तियों वाली सब्जियों से करें परहेज 

वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज अरोड़ा के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों को यदि ब्रेनस्ट्रोक जैसी न्यूरो संबंधी बीमारियों से बचना है तो उन्हें मेथी, पालक समेत हरी पत्तियों वाली सब्जियों से परहेज करना होगा। हरी पत्तियों वाली सब्जियां खाने से खून गाढ़ा होता है और यही ब्रेन स्ट्रोक, हार्टअटैक का कारण बन जाता है। ऐसी कोई शिकायत होने पर मरीजों को डी डायमर टेस्ट जरूर कराना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed