फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand village latest news : now corona test will done in PHC and CHC

उत्तराखंड : सीएचसी और पीएचसी में होगी कोरोना जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने पर सरकार ने लिया फैसला 

Sat, 22 May 2021 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 May 2021 10:25 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र और आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के बाद सरकार ने सीएचसी और पीएचसी में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand village latest news : now corona test will done in PHC and CHC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सरकार ने यह फैसला लिया है। शुक्रवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, राज्यों के लिए ऑक्सीजन कोटा 300 मीट्रिक टन करे केंद्र सरकार
विज्ञापन


प्रदेश में मैदानी जिलों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड जांच की सुविधा काफी कम है। मैदानों में सरकारी और निजी पैथोलॉजी लैब में कोविड जांच की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की सुविधा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8731 मरीज हुए ठीक, 3626 नए संक्रमित मिले, 70 मरीजों की मौत


जबकि कई पर्वतीय जिलों में कोविड जांच के लिए लैब नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र और आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के बाद सरकार ने सीएचसी और पीएचसी में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला लिया है। 

सचिव स्वास्थ्य ने जारी आदेश में सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सीएचसी व पीएचसी स्तर पर एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अभी सीएचसी और पीएचसी में कोविड जांच की सुविधा नहीं थी। प्रदेश में सीएचसी की संख्या 81 है। जबकि 526 पीएचसी ए श्रेणी और 52 पीएचसी बी श्रेणी के हैं। 

अब तक 44 लाख से अधिक सैंपलों की जांच
कोविड काल में प्रदेश में अब तक 44 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 40.97 लाख सैंपल निगेटिव और 303940 सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 15 मार्च को प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया था। उस समय प्रदेश में कोविड जांच की एक भी लैब नहीं थी। वर्तमान में आठ सरकारी लैब के साथ ही 15 निजी पैथोलॉजी लैब में कोविड की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed