फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Bjp Postponed Meeting held on 31st August

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संक्रमित होने पर पार्टी की सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित

Sun, 30 Aug 2020 08:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Aug 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Bjp Postponed Meeting held on 31st August
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात के बाद सोमवार को एक होटल में तय कर दी गई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थगित कर दी है। भगत ने नड्डा से उनके स्वस्थ होने के बाद ही कार्यसमिति कराने का अनुरोध किया था। कोरोना की चपेट में आने के बाद से भगत दून अस्पताल में भर्ती हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोनाकाल में भाजपा नेताओं के संक्रमित होने के बीच प्रदेश कार्यसमिति के आयोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। 

विज्ञापन


अस्पताल में ही भगत को यह सूचना मिली कि सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तय कर दी गई है। पार्टी की ऐसी बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष के करने की परंपरा है। भगत के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही थी। हालांकि पार्टी की ओर से बताया गया कि कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल रूप से होनी थी और भगत वर्चुअल माध्यम से इसमें भाग लेते। 
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद संगठन का इतना बड़ा आयोजन पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष भगत को भी ये बात कुछ हजम नहीं हुई। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश से फोन पर बात की और कार्यसमिति स्थगित करने को लेकर निर्देश देने का अनुरोध किया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्य समिति टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने सूचना जारी कर दी थी कि एक होटल में प्रस्तावित कार्यसमिति का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का भी मार्गदर्शन मिलना था।

अस्पताल में भर्ती भगत बोले, मैं एकदम फिट हूं

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत दून अस्तपाल में भर्ती हैं। अमर उजाला ने जब उनसे कुशलक्षेम पूछी तो भगत बोले, मैं एकदम फिट हूं। कोई परेशानी नहीं है। भगत के मुताबिक, वह टीवी देखकर और अखबार पढ़कर समय व्यतीत कर रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह पर आराम ले रहे हैं। उन्हें शारीरिक रूप से कोई दिक्कत नहीं है। वह 10-12 दिन में स्वस्थ होकर आ जाएंगे।

प्रदेश संगठन महामंत्री की बैठक में तय हो गया था एजेंडा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठकों में तय कर दिया गया था। पिछले तीन दिनों से संगठन के पदाधिकारियों की बैठकों के दौर चल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष के कोविड की चपेट में आने के बाद भी बैठकों के दौर नहीं थमे। इनमें कार्यसमिति के स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया। तय हुआ कि 50 पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों को न्योता दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कइयों को पहले ही सूचना भेज दी गई थी। उनमें से कुछ अपने गंतव्य से चल पड़े थे। कुछ के रविवार तक देहरादून पहुंचने की संभावना थी।


मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश जी से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थगित करने का अनुरोध किया था। अब यह बैठक मेरे स्वस्थ होने के बाद होगी। मैं 10-15 दिन में स्वस्थ हो जाऊंगा।
- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed