फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest news: All records broken in 21st week of corona period

Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना काल के 21वें सप्ताह में टूटे संक्रमण में सारे रिकॉर्ड

Mon, 10 Aug 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Aug 2020 01:30 AM IST
सार

  • अब तक एक सप्ताह में सर्वाधिक सैंपल जांच 
  • सात दिन में 34 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest news: All records broken in 21st week of corona period
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना काल के 21 सप्ताह पूरे हो गए हैं। इस सप्ताह कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। एक सप्ताह में सर्वाधिक सैंपलों की जांच होने के साथ ही संक्रमित मामले मिले है। वहीं रिकवरी में भी रिकॉर्ड बना है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना काल के 147 दिन बीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित मामलों का साप्ताहिक विश्लेषण करने पर पाया गया कि 21वें सप्ताह (2 से 8 अगस्त) में सैंपल जांच, संक्रमित मामले, रिकवरी और मृत्यु दर के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। इस सप्ताह 31732 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1955 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 1633 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 34 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 3283 हो गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: 230 नए पॉजिटिव केस मिले, 9632 पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि 21 वें सप्ताह में जहां सैंपल जांच बढ़ी है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों और रिकवरी दर में तेजी आई है। 

प्रदेश में बीते पांच सप्ताह में कोरोना संक्रमित मामलों पर एक नजर

सप्ताह                           सैंपल जांच     संक्रमित मरीज    रिकवरी          मौत
5 से 11 जुलाई                   16405            324                   216               04
12 से 18 जुलाई                  21590           859                   363               06
19 से 25 जुलाई                  24225           1685                  414              11
26 जुलाई से एक अगस्त       30804           1486                  835              20
2 से 8 अगस्त                     31732           1955                  1633            34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed