{"_id":"5f300a0073263c3d581031db","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-all-records-broken-in-21st-week-of-corona-period","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना काल के 21वें सप्ताह में टूटे संक्रमण में सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना काल के 21वें सप्ताह में टूटे संक्रमण में सारे रिकॉर्ड
Mon, 10 Aug 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:30 AM IST
सार
- अब तक एक सप्ताह में सर्वाधिक सैंपल जांच
- सात दिन में 34 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना काल के 21 सप्ताह पूरे हो गए हैं। इस सप्ताह कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। एक सप्ताह में सर्वाधिक सैंपलों की जांच होने के साथ ही संक्रमित मामले मिले है। वहीं रिकवरी में भी रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना काल के 147 दिन बीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित मामलों का साप्ताहिक विश्लेषण करने पर पाया गया कि 21वें सप्ताह (2 से 8 अगस्त) में सैंपल जांच, संक्रमित मामले, रिकवरी और मृत्यु दर के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। इस सप्ताह 31732 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1955 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 1633 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 34 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 3283 हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: 230 नए पॉजिटिव केस मिले, 9632 पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि 21 वें सप्ताह में जहां सैंपल जांच बढ़ी है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों और रिकवरी दर में तेजी आई है।
प्रदेश में बीते पांच सप्ताह में कोरोना संक्रमित मामलों पर एक नजर
सप्ताह सैंपल जांच संक्रमित मरीज रिकवरी मौत
5 से 11 जुलाई 16405 324 216 04
12 से 18 जुलाई 21590 859 363 06
19 से 25 जुलाई 24225 1685 414 11
26 जुलाई से एक अगस्त 30804 1486 835 20
2 से 8 अगस्त 31732 1955 1633 34
5 से 11 जुलाई 16405 324 216 04
12 से 18 जुलाई 21590 859 363 06
19 से 25 जुलाई 24225 1685 414 11
26 जुलाई से एक अगस्त 30804 1486 835 20
2 से 8 अगस्त 31732 1955 1633 34