Coronavirus in Uttarakhand : कोविड टेस्ट निगेटिव होने पर मिलेगा विधानसभा में प्रवेश
- विधायकों के साथ ही अधिकारियों और अन्य स्टाफ के लिए भी जरूरी
- वर्चुअल सत्र के लिए तकनीकी रूप से विधानसभा तैयार, सीएम ने देखा डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड की निगेटिव रिपोर्ट वाले विधायक ही इस बार विधानसभा सत्र में शामिल हो पाएंगे। सभा मंडप तक पहुंचने से पहले विधायक तीन बार सैनिटाइज होंगे। फिलहाल वर्चुअल तरीके से सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए भी विधानसभा ने तैयारी पूरी कर ली है।
Coronavirus in Uttarakhand: एक सप्ताह में बढ़े 2000 सक्रिय मरीज, 8500 पहुंची संख्या
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा सत्र की तैयारी का जायजा लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सभा मंडल में 47 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है। दर्शक दीर्घा, पत्रकार दीर्घा आदि का उपयोग कर बाकी के 23 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। राज्यपाल दीर्घा में अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
वर्चुअल पर भी भरोसा
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक 65 साल से ऊपर के 12 विधायकों से विशेष रूप से आग्रह किया जा रहा है कि वे वर्चुअल रूप से सत्र में शामिल हों। वर्चुअल का डेमो करके देख लिया गया है। सीएम के सामने इसका प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही युवा सहित अन्य विधायकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे हो सके तो वर्चुअल ही सत्र में शामिल हों। विधायक हास्टल में भी कोविड टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी।
विधायकों के साथ कोई नहीं आएगा अंदर
विधानसभा ने यह भी तय किया है कि इस बार सत्र के दौरान विधायकों के साथ कोई भी विधानसभा में नहीं आएगा। विधायक को ड्राप कर ड्राइवर भी बाहर जाएंगे। दर्शकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
1000 से ज्यादा सवाल मिले, पूरा चलेगा प्रश्नकाल
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक प्रश्नकाल को पूरा चलाने का फैसला लिया गया है। 23 विधायकों के एक हजार से ज्यादा सवाल विधानसभा को मिल चुके हैं।