फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 728 positive found today in uttarakhand

Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में 728 कोरोना संक्रमित मिले, 10 मरीजों की मौत

Sat, 12 Dec 2020 07:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Dec 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 728 positive found today in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (file photo)

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा और इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से रोजाना सात सौ से अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, औसतन 10 कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 728 संक्रमित और 10 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 81939 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 13352 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 728 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों में संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। देहरादून व नैनीताल जिले में सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


देहरादून जिले में 246 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 132, हरिद्वार में 72, अल्मोड़ा में 41, पौड़ी में 37, ऊधमसिंह नगर में 32, पिथौरागढ़ में 32, चमोली में 28, उत्तरकाशी में 26, टिहरी में 26, रुद्रप्रयाग में 25, बागेश्वर में 21, चंपावत जिले में 10 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 10 मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में तीन, दून मेडिकल कालेज में एक, हिमालयन हास्पिटल में एक, एचएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में दो, जीटीआर बेस हास्पिटल अल्मोड़ा में तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।

प्रदेश में अब तक 1351 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को 435 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 73422 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 6207 सक्रिय मरीज अस्पतालों व होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। 

रिकवरी दर घटी, सक्रिय मरीज बढ़े

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से रिकवरी दर घट गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से नीचे आ गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1250 बढ़े हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। रोजाना संक्रमितों की संख्या सात सौ से अधिक है।

वहीं, एक दिन में औसतन 10 कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। एक दिसंबर को प्रदेश की रिकवरी दर 91 प्रतिशत और सक्रिय मरीजों की संख्या 4947 थी। 11 दिनों के भीतर रिकवरी दर घट कर 89.61 प्रतिशत पर आ गई है। जबकि सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 6200 पार कर गया है। देहरादून जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार पहुंचने वाली है। वहीं, नैनीताल में 737 सक्रिय मरीज हैं। 

रामलीला का आयोजन पड़ा भारी, 39 ग्रामीण संक्रमित

कोटद्वार में पोखड़ा ब्लाक के एक गांव में रामलीला का आयोजन लोगों पर भारी पड़ गया। रामलीला आयोजन में शामिल और रामलीला देखने गए करीब 39 ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिले।

स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए ग्रामीणों की सूची बनाने में जुट गया है। करीब 60 अन्य लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन ने पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी पोखड़ा डॉ. आरती बहल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की तबियत खराब होने पर उसका बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा था।

इस दौरान उसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सात दिसंबर को गांव में रैंडम सैंपलिंग कर 86 ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लिए थे।

शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में गांव के 86 में से 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

सर्जन समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित

विकासनगर क्षेत्र में एक सर्जन समेत नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सर्जन के पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल अस्पताल में जनरल सर्जरी रोक दी गई है। चिकित्सक के स्वस्थ होने के बाद फिर से सर्जरी शुरू की जाएगी।

केवल आर्थो सर्जरी और सिजेरियन ऑपरेशन जारी रहेंगे। वहीं सर्जन के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल की ओटी को सैनिटाइज करने के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की जांच की गई, जिसमें सभी की रैपिड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

उप जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार को 60 लोगों की आरटीपीसीआर, 38 के एंटीजन टेस्ट और चार लोगों की ट्रू नेट जांच की गई।

एंटीजन टेस्ट के दौरान अस्पताल में तैनात सर्जन समेत बुलाकीवाला और अंबाड़ी निवासी दो-दो व्यक्ति और लक्ष्मणपुर, रसूलपुर, कालसी निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, सहसपुर में 84 लोगों की आरटी-पीसीआर, 40 लोगों की एंटीजन जांच की गई। नोडल अधिकारी डॉ. विनिता सयाना ने बताया कि जांच के दौरान कोल्हूपानी निवासी एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed