फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 450 crore rupees reached in villages through MNREGA in covid period

Coronavirus in Uttarakhand : कोविड काल में मनरेगा के जरिये गांवों में पहुंचा 450 करोड़ रुपया

Fri, 04 Sep 2020 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 450 crore rupees reached in villages through MNREGA in covid period
मनरेगा - फोटो : amar ujala

कोविड के इस दौर में प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा देने का काम मनरेगा के जरिये भी हुआ है। पिछले चार माह में ही ग्रामीण इलाकों में करीब 450 करोड़ रुपया खर्च किया गया है। इसमें से करीब 225 करोड़ रुपये तो मजदूरी ही अदा की गई। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में एक माह में दोगुने हो गए कोरोना के सक्रिय मरीज
विज्ञापन


कोविड काल मेें मनरेगा से मिले सहारे को दूसरे तरीके से भी समझा जा सकता है। प्रदेश में मनरेगा का इस बार का बजट करीब 700 करोड़ रुपये का है। कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन दो में 22 अप्रैल से मनरेगा के तहत काम शुरू किया गया था। पिछले चार माह में ही करीब 450 करोड़ रुपये खर्च किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख से अधिक प्रवासी जुड़े योजना से

मनरेगा ने कोविड काल में प्रवासियों को भी सहारा दिया है। तीन सितंबर तक प्रदेश में एक लाख से अधिक नए पंजीकरण इस योजना के तहत हुए। मनरेगा के नोडल अधिकारी मोहम्मद असलम के मुताबिक इसमें से 99 प्रतिशत प्रवासी ही हैं। इसमें से करीब 83 हजार ऐसे हैं, जिन्होंने किसी न किसी रूप में मनरेगा में काम करके मजदूरी भी हासिल की है।

अब तक 6.75 लाख को मिल चुका है काम

इस योजना के तहत अब तक कुल मिलाकर 6.75 लाख लोगों को काम दिया जा चुका है। सबसे अधिक काम टिहरी में किया गया, जहां 1.15 लाख लोगों ने इस योजना का लाभ लिया।

दूसरे नंबर पर पौड़ी है जहां करीब 85 हजार लोगों ने मनरेगा के तहत काम किया। इन लोगों ने 10 दिन से लेकर 15 दिन तक का काम किया। कुल मिलाकर मजदूरी पर मनरेगा के तहत करीब 225 करोड़ रुपये खर्च हुए।

मुख्य बिंदु

-योजना का 700 करोड़ का बजट
-योजना में कुल खर्च हुआ 450 करोड़
-सवा 200 करोड़ देनदारी भी
-20 हजार मुर्गीपालन शेड बनाकर देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed