{"_id":"5fb3d07f8ebc3e9bcf5c79c9","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-429-new-positive-case-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में तीन और संक्रमितों की मौत, मिले 429 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में तीन और संक्रमितों की मौत, मिले 429 नए मरीज
Tue, 17 Nov 2020 07:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:17 PM IST
सार
- कुल संक्रमितों की संख्या 68887 हुई, 440 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर तीन और कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 429 और लोग संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 440 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या 68887 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 8145 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 429 लोगों में संक्रमण पाया गया। देहरादून जिले में सबसे अधिक 142 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
नैनीताल में 52, रुद्रप्रयाग में 36, पिथौरागढ़ में 35, उत्तरकाशी में 31, पौड़ी में 23, अल्मोड़ा में 22, ऊधमसिंह नगर में 19, हरिद्वार में 18, चमोली में 17, बागेश्वर में 14, टिहरी में 12 और चंपावत जिले में 08 कोरोना मामले मिले हैं।
विज्ञापन
मैदानी जिलों में बढ़ रहा संक्रमण
पर्वतीय जिले पौड़ी, चमोली और रुदप्रयाग में पहले की तुलना में संक्रमित मामले कम हुए हैं, लेकिन मैदानी जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है।
वहीं, प्रदेश में तीन मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश, हिमालय हास्पिटल और एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में 01-01 मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।
अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 1119 पहुंच गया है। वहीं, वर्तमान में 4165 मरीजों को उपचार चल रहा है।
वहीं, प्रदेश में तीन मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश, हिमालय हास्पिटल और एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में 01-01 मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।
अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 1119 पहुंच गया है। वहीं, वर्तमान में 4165 मरीजों को उपचार चल रहा है।