{"_id":"5f37faee7f80da7b1c55b14e","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-325-new-case-found-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में मिले 325 नए मामले, कुल मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में मिले 325 नए मामले, कुल मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के करीब
Sun, 16 Aug 2020 02:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 16 Aug 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोरोना के 325 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 11940 हो गई है।
विज्ञापन
इनमें से वर्तमान में 3997 केस सक्रिय हैं और 7748 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को राज्य में 246 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं चार मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से तीन मरीज एम्स ऋषिकेश और एक मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती था।
मास्क न लगाने पर 380 लोगों के चालान
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 380 लोगों के चालान किए गए। 284 प्रवासी फ्लाइट से जौलीग्रांट पहुंचे, जबकि 308 लोग दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट देवराज सिंह पंवार को कोरोना वारियर्स चुना गया। वहीं, 924 लोगों के सैंपल लिए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने कंटेनमेंट जोन में 732 लोगों का फॉलोअप किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 53041 लोगों की सामुदायिक निगरानी की।
विज्ञापन
देहराखास में न दफनाए जाएं कोरोना संक्रमितों के शव
पार्षद आलोक कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर देहराखास स्थित कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमितों के शव न दफनाने की मांग की है। कहा कि यह घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में कोरोना संक्रमित मृतकों को कहीं और दफनाया जाए। इस दौरान चंद्र देवी, बबली, सोनी, राजकुमार, सुनील, कमलेश, शिवकरन शर्मा, शंकर आदि मौजूद रहे।